लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 - कैसा रहा है राज्य का चुनावी इतिहास

By सुवासित दत्त | Updated: October 17, 2018 18:42 IST

छत्तीसगढ़ की राजनीति शुरू से ही दिलचस्प रही है। राज्य की स्थापना साल 2000 में मध्य प्रदेश का विभाजन कर हुई थी।

Open in App

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। बीते 15 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी एक बार फिर वापसी करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। वहीं, सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस इस बार वापसी करने का कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती। छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। वहीं, 11 दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ये फैसला हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

छत्तीसगढ़ की राजनीति शुरू से ही दिलचस्प रही है। राज्य की स्थापना साल 2000 में मध्य प्रदेश का विभाजन कर हुई थी। इस राज्य को देश का 'Rice Bowl' भी कहा जाता है। 58.81 लाख हेक्टेयर में फैले इस राज्य की 80 फीसदी जनता कृषि पर निर्भर है।

लोकसभा चुनावों में भी छत्तीसगढ़ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। राज्य का कुछ हिस्सा बुरी तरह से नक्सल के प्रभाव में है और इसका असर विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर भी देखने को मिलता है। राज्य के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और धंतर जैसे इलाके बुरी तरह से नक्सलियों के प्रभाव में है। राज्य की हर राजनीतिक पार्टी के लिए नक्सल एक बड़ा मुद्दा है। 

एक नज़र छत्तीसगढ़ के चुनावी इतिहास पर :-

-  छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा और 11 लोकसभा सीटें हैं। - राज्य की स्थापना के बाद से ही राज्य में बीजेपी और कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इन दोनों पार्टी के बीच ही         कड़ा मुकाबला होता है।- राज्य के स्थापना के बाद 5 साल तक कांग्रेस का शासन था।- अजीत जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।- 2003 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।- 2003 से लेकर आज तक बीजेपी छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज़ है।- बीते 15 सालों से डॉ रमण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हैं- 2019 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने डॉ रमण सिंह को ही पार्टी का चेहरा बनाया है।- लोकसभा चुनावों पर नज़र डालें तो बीजेपी के सामने कांग्रेस हमेशा ही कमज़ोर रही है।

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव - एक नज़र

साललोकसभा चुनावपार्टी के मुताबिक सीटें (कुल सीटें - 11)
2004चौदहवीं लोकसभाबीजेपी - 10, कांग्रेस - 1
2009पंद्रहवीं लोकसभाबीजेपी - 10, कांग्रेस - 1
2014सोलहवीं लोकसभाबीजेपी - 10, कांग्रेस - 1

 

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव - एक नज़र

सालविधानसभा चुनावपार्टी के मुताबिक सीटें (कुल सीटें - 90)मुख्यमंत्रीपार्टी
2000पहली विधानसभाकांग्रेस - 48, बीजेपी - 38, अन्य - 4अजीत जोगीकांग्रेस
2003दूसरी  विधानसभाबीजेपी - 50, कांग्रेस - 37, अन्य - 3डॉ. रमण सिंहबीजेपी
2008तीसरी विधानसभाबीजेपी - 50, कांग्रेस - 38, बीएसपी - 2डॉ. रमण सिंहबीजेपी
2013चौथी विधानसभाबीजेपी - 49, कांग्रेस - 39, अन्य - 2डॉ. रमण सिंहबीजेपी

 

2019 के विधानसभा चुनावों की स्थिति भी बेहद दिलचस्प है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी कांग्रेस से नाराज़ होकर अलग पार्टी बना चुके हैं। अजीत जोगी राज्य के बड़े नेता रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) पार्टी राज्य के चुनावी समीकरण में बड़ी भूमिका अदा कर सकती है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) ने विधानसभा चुनावों में सीपीआई के साथ हाथ मिलाया है।

कांग्रेस भी इस विधानसभा चुनाव में जीत के बड़े बड़े दावे कर रही है। लेकिन, पहले चरण के चुनाव से ठीक 6 हफ्ते पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उइके ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। रामदयाल का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए चुनावों में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 

रामदयाल उइके साल 2000 में बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उइके की पहचान एक अनुसूचित जाति के नेता के तौर पर है जिनकी अपने इलाके पर जबरदस्त पकड़ है। साल 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में रामदयाल उइके ने लगातार जीत दर्ज की और अपना दबदबा बनाए रखा। ऐसे में उइके बीजेपी के लिए एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

वहीं, बीजेपी भी इस विधानसभा चुनावों में डॉ. रमण सिंह को चेहरा बना कर लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगातार राज्य के चुनावी दौरों पर हैं और जीत की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार के चुनाव में छोटी पार्टियों की बड़ी भूमिका होने के आसार भी दिख रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावविधानसभा चुनावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ समाचारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रमन सिंहनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो