लाइव न्यूज़ :

Bihar Chhath Puja: छठ महापर्व पर पटना आएंगे जेपी नड्डा?, गंगा घाट पर पहुंचकर देखेंगे छठ पूजा की छटा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2024 17:23 IST

Chhath Puja Date: भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार छठ पूजा के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 नवंबर को शाम 3 बजे पटना आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा घाट जाकर छठ वर्ती माता को अर्घ्य देंगे। जेपी नड्डा की जन्मभूमि और कर्मभूमि पटना ही है।पढ़ाई पटना स्थित संत जेवियर्स स्कूल से हुई है।

Chhath Puja Date: छठ महापर्व को लेकर इस बार बिहार के सियासी गलियारे में गहमागहमी देखी जा सकती है। दरअसल, इस बार छठ पूजा के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी पटना में रहेंगे। जेपी नड्डा 7 नवंबर को शाम 3 बजे पटना के गंगा घाट जाकर छठ वर्ती माता को नमन करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। यह दोनों नेता स्टीमर के जरिए पटना के अलग-अलग गंगा घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की छटा को देखेंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार छठ पूजा के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 नवंबर को शाम 3 बजे पटना आ रहे हैं।

इस दौरान वह गंगा घाट जाकर छठ वर्ती माता को अर्घ्य देंगे। बता दें कि जेपी नड्डा की जन्मभूमि और कर्मभूमि पटना ही है। नड्डा की पढ़ाई पटना स्थित संत जेवियर्स स्कूल से हुई है। जबकि उनकी सियासी यात्रा की शुरुआत भी चाणक्य की धरती पाटलिपुत्र से ही हुई है। इसलिए बिहार छोड़ने के बाद भी जेपी नड्डा का इस भूमि से गहरा लगाव है।

हालांकि जेपी नड्डा के पटना दौरे को लेकर सियासी मायने भी निकाले जा रहे है। कहा जा रहा है कि इस दौरे में जेपी नड्डा पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इस दौरान वह चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर आए थे तब उन्होंने छठ पर्व के बारे में अपने विचारों को अभिव्यक्त किया था।

मोदी ने कहा कि हम सभी उगते सूरज के पुजारी हैं, लेकिन बिहारी समाज ऐसा है जो सूरज के हर रूप की पूजा करता है। ढलते सूरज की पूजा करना एक अनोखे संस्कार के बगैर संभव नहीं होता है। उगते सूरज की पूजा तो सब करते हैं, लेकिन सूरज के हर रूप की पूजा करना और छठ की पूजा करना अपने आप में अद्भुत है।

टॅग्स :छठ पूजाजेपी नड्डाBJPपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?