लाइव न्यूज़ :

होर्डिंग गिरने से दुर्घटना में मौत, कोर्ट ने लगाई फटकार- ‘‘सड़कों को पेंट करने के लिए सरकार को और कितने लीटर खून की जरूरत होगी’’

By भाषा | Updated: September 13, 2019 22:57 IST

चेन्नई निगम ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने अन्नाद्रमुक के पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज की और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। निगम ने कहा कि जिस प्रिंटिंग इकाई ने होर्डिंग छापी थी उसे सील कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआर. शुभश्री बृहस्पतिवार को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में अपना काम करने के बाद वापस घर लौट रही थी।उसी दौरान उनके ऊपर एक होर्डिंग आ गिरा और वह अपने दोपहिया वाहन से गिर पड़ी। पीछे आ रहे पानी के टैंकर ने महिला को कुचल डाला जिससे उनकी मौत हो गई।

दोपहिया वाहन से जा रही 23 वर्षीय एक महिला के ऊपर अवैध होर्डिंग गिरने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई जिसके बाद उसे पानी के एक टैंकर ने कुचल डाला। होर्डिंग सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के एक पदाधिकारी ने लगाया था। अन्नाद्रमुक और मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे होर्डिंग नहीं लगाएं क्योंकि इससे आम लोगों को असुविधा होती हो। अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम सहित अन्य दलों ने भी ऐसा ही विचार व्यक्त किया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चलन से दूर रहें।मद्रास उच्च न्यायालय ने मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अवैध होर्डिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और पूछा, ‘‘सड़कों को पेंट करने के लिए राज्य सरकार को और कितने लीटर खून की जरूरत होगी।’’ आर. शुभश्री बृहस्पतिवार को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में अपना काम करने के बाद वापस घर लौट रही थी तभी उसके ऊपर एक होर्डिंग आ गिरा और वह अपने दोपहिया वाहन से गिर पड़ी। उसके पीछे आ रहे पानी के टैंकर ने उसे कुचल डाला और स्थानीय अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।टैंकर चालक को तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला की मौत के बाद राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए अवैध होर्डिंग को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान छेड़ दिया और उसकी मौत पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया।चेन्नई निगम ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने अन्नाद्रमुक के पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज की और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। निगम ने कहा कि जिस प्रिंटिंग इकाई ने होर्डिंग छापी थी उसे सील कर दिया गया है। अन्नाद्रमुक के स्थानीय पदाधिकारी ने यहां पल्लीकरनई के पास एक हॉल पर अपने बेटे की शादी के लिए निगम के अधिकारियों से अनुमति लिए बगैर होर्डिंग लगाई थी।‘तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय (डिजिटल बैनर और होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति) नियम 2011 के मुताबिक अगर होर्डिंग या बैनर लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है तो प्रिंटर के लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा और इकाई को सील कर दिया जाएगा।

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी