लाइव न्यूज़ :

चेन्नईः दो निजी सिंडिकेट समूहों पर छापेमारी, 300 करोड़ रुपये के काला धन बरामद, 35 परिसरों में छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 14:21 IST

छापेमारी में, 300 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है और नौ करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के राजधानी चेन्नई के 35 परिसरों में 23 सितंबर को मारे गए थे। तमिलनाडु में विभिन्न बड़े कॉरपोरेट घरानों और व्यवसायों को उधार दिया है।अघोषित संपत्ति निवेश और अन्य आय को छिपाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को दावा किया कि आयकर विभाग ने चेन्नई में वित्तपोषण से जुड़े दो निजी सिंडिकेट समूहों पर छापेमार करके करीब 300 करोड़ रुपये का काला धन का पता लगाया है।

ये छापे तमिलनाडु के राजधानी शहर के 35 परिसरों में 23 सितंबर को मारे गए थे। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा,“अब तक छापेमारी में, 300 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है और नौ करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है।”

इसने कहा कि वित्तपोषकों और उनके सहयोगियों के परिसरों में मिले सबूतों से पता चला है कि इन समूहों ने तमिलनाडु में विभिन्न बड़े कॉरपोरेट घरानों और व्यवसायों को उधार दिया है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा नकद में है। विभाग ने पाया कि ये समूह, “उच्च ब्याज दर वसूल रहे हैं जिसका एक हिस्सा कर के रूप में नहीं दिया जा रहा है।”

आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाले निकाय ने कहा, “समूहों द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों से पता चला कि अधिकांश ब्याज का भुगतान ‘डमी’ बैंक खातों में प्राप्त होते हैं और इसे कर उद्देश्यों के लिए दर्शाया नहीं जाता है।”

सीबीडीटी ने आरोप लगाया कि, “बेहिसाबी धन" को छिपाया जाता है और समूहों की लेखा पुस्तकों में असुरक्षित ऋण, विविध लेनदारों, आदि के रूप में दिखाया जाता है। इसमें कहा गया है कि इन व्यक्तियों द्वारा कई अघोषित संपत्ति निवेश और अन्य आय को छिपाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

टॅग्स :आयकरतमिलनाडुआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया