लाइव न्यूज़ :

Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express: चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, ट्रेन में स्कूली छात्रों से बातचीत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2023 17:26 IST

Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो किया।मौके पर राज्य के राज्यपाल आरएन रवि भी मौजूद रहे।श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया।

Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो किया।

इस ट्रेन से तमिलनाडु की राजधानी और पश्चिमी औद्योगिक शहर के बीच यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की कमी आने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल आरएन रवि भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मठ का मैं बहुत सम्मान करता हूं। इस मठ ने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामकृष्ण मठ चेन्नई में 125वीं वर्षगांठ मना रहा है। ये मुझे खुशी का एक और कारण देता है। मैं तमिल भाषा, संस्कृति और चेन्नई के माहौल से प्यार करता हूं।

डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो आधुनिक विशेषताओं और यात्री सुविधाओं से लैस है। उन्होंने ट्रेन में स्कूली छात्रों से भी बातचीत की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह 5 घंटे 50 मिनट के यात्रा समय के साथ दोनों शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन है, जिससे यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की बचत होगी।’’

तमिलनाडु के दोनों शहरों को जोड़ने वाली ट्रेन में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’, सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे और स्वचालित ‘स्लाइडिंग’ दरवाजों के साथ यात्री सुरक्षा को बढ़ाया गया है। दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय, ब्रेल लिपि में सीट हैंडल नंबर, एलईडी लाइट जैसी आधुनिक सुविधाएं और 360 डिग्री घूमने योग्य सीट अन्य विशेषताएं हैं। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन उपस्थित थे। 

टॅग्स :Vande Bharat Expressतमिलनाडुचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"