लाइव न्यूज़ :

Namibia Cheetah: बिना भोजन के 20 घंटे की हवाई यात्रा, जानें कैसे पहुंचेंगे नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छोड़े जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 08:11 IST

Namibia Cheetah: चीतों को लाने वाला कार्गो विमान 17 सितंबर को सुबह छह बजे से सात बजे के बीच जयपुर हवाईअड्डे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन अपने जन्मदिन के मौके पर इन चीतों में से तीन चीतों को चीता प्रतिस्थापन परियोजना के तहत इस उद्यान में बनाये गये विशेष बाड़े में छोड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीतों को 1952 में भारत से विलुप्त घोषित किया गया था।  श्योपुर जिले स्थित कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा।राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के दौरान चीतों को कोई भोजन नहीं दिया जाएगा।

भोपालः  वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताहांत नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में वायुमार्ग से पहुंचने वाले चीतों को अपनी पूरी यात्रा के दौरान खाली (लगभग 20 घंटा) पेट बिताना होगा।

मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जेएस चौहान ने बताया कि आठ चीतों को अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना के तहत एक कार्गों विमान से अफ्रीका के नामीबिया से राजस्थान के जयपुर 17 सितंबर को लाया जाएगा और उसी दिन जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले स्थित कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नामीबिया से जयपुर और फिर वहां से राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के दौरान चीतों को कोई भोजन नहीं दिया जाएगा। नामीबिया से उड़ान भरने के बाद चीतों को भोजन कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दिया जाएगा।’’ चौहान ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह अनिवार्य है कि यात्रा शुरू करते समय किसी जानवर का पेट खाली होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चौहान ने कहा कि इस तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि लंबी यात्रा से जानवरों में जी मचलाने की समस्या पैदा हो सकती हैं जिससे अन्य जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। नामीबिया और जयपुर के बीच यात्रा के समय के बारे में पूछे जाने पर वन अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन चीतों को लाने वाला कार्गो विमान 17 सितंबर को सुबह छह बजे से सात बजे के बीच जयपुर हवाईअड्डे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन अपने जन्मदिन के मौके पर इन चीतों में से तीन चीतों को चीता प्रतिस्थापन परियोजना के तहत इस उद्यान में बनाये गये विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। चीतों को 1952 में भारत से विलुप्त घोषित किया गया था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज