लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra: चारधाम यात्रियों से सीएम धामी की अपील, आगे की यात्रा तभी करें जब सभी व्यवस्थाएं हो जाएं

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 17:26 IST

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से कहा है कि मैं सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करता हूं कि अपनी आगे की यात्रा तभी करें जब सभी तरह की व्यवस्थाएं हो जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चारधाम यात्रा में उम्मीद से ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालुव्यवस्था को लेकर यात्रियों को हो रही है परेशानी

खटीमा: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यहां भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रहा ही है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चार धाम यात्रा के पहले दिन ही यहां ज़्यादा पर्यटक और श्रद्धालु आ गए हैं। हमने सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। लेकिन जितनी व्यवस्थाएं कर रखी हैं उससे कई ज़्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं। जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। 

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से कहा है कि मैं सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करता हूं कि अपनी आगे की यात्रा तभी करें जब सभी तरह की व्यवस्थाएं हो जाएं। उन्होंने कहा, रात का तापमान कम होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, और आगे भी करते रहेंगे, मैं श्रद्धालुओं से उनके ठहरने और दर्शन की योजना बनाने का आग्रह करता हूं।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 का 3 मई से विधिवत प्रारंभ हुआ है। 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। दरअसल, कोरोना की वजह से 2 साल चार धाम यात्रा बंद रही। ऐसे में इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। अनुमान है कि इस बार देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंचने वाले हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं रोजाना 7 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे ही गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर सकेंगे। नियमानुसार, समय सीमा 45 दिनों के लिए लागू की गई है। ये नियम कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बनाए गए हैं।  

टॅग्स :Char Dham Yatraउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस