लाइव न्यूज़ :

खराब मौसम की वजह से रोकी गई चारधाम यात्रा, केदारनाथ में 12 दिनों से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद

By अनिल शर्मा | Updated: April 30, 2023 11:04 IST

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 30 अप्रैल से अगले चार दिनों तक मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की है।

Open in App
ठळक मुद्दे केदारनाथ में 12 दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो।मौसम ठीक होते ही यात्रा फिर से शुरू होगी।

देहरादूनः खराब मौसम की वजह से चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। मौसम के साफ होने के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू करने की इजाजत दी जाएगी। श्रीनगर (उत्तराखंड) के एसएचओ रवि सैनी ने बताया है कि केदारनाथ व बदरीनाथ में मौसम काफी खराब है। चार धाम यात्रा रोक दी गई है। एसएचओ ने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो, मौसम ठीक होते ही उन्हें जाने दिया जाएगा। गौरतलब है कि केदारनाथ में 12 दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।

चमोली पुलिस ने बताया कि बाजपुर में पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से लाखों तीर्थयात्री चार धाम की यात्रा पर हैं। ऐसे में इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 30 अप्रैल से अगले चार दिनों तक मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की है।

राज्य में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोल गए थे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे। दोनों ही मंदिरों में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की की गई थी।  गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दर्शनार्थ खोले गए थे।

टॅग्स :Char Dham Yatraकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरBadrinath Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह