लाइव न्यूज़ :

चारधाम परियोजना: सड़कों को चौड़ा करने का रास्ता साफ, राष्ट्रीय सुरक्षा के तर्क से सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट, पर्यावरणीय सिफारिशें लागू करने के लिए समिति बनाई

By विशाल कुमार | Updated: December 14, 2021 11:46 IST

केंद्र सरकार को परियोजना के लिए मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा की चिंताओं को पूरा किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि रक्षा मंत्रालय एक विशेष निकाय है और अपने ऑपरेशन की आवश्यकताओं को तय कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा की चिंताओं को पूरा किया जाना चाहिए।रक्षा मंत्रालय एक विशेष निकाय है और अपने ऑपरेशन की आवश्यकताओं को तय कर सकता है।जस्टिस एके सीकरी पर्यावरणीय सिफारिशों को लागू करने वाली निगरानी समिति के प्रमुख घोषित।

नई दिल्ली: इस तर्क से सहमत होते हुए कि क्षेत्र में व्यापक सड़कें राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से रणनीतिक महत्व की हैं, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र की चार धाम परियोजना के हिस्से के रूप में सड़कों को चौड़ा करने का रास्ता साफ कर दिया।

केंद्र सरकार को परियोजना के लिए मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा की चिंताओं को पूरा किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि रक्षा मंत्रालय एक विशेष निकाय है और अपने ऑपरेशन की आवश्यकताओं को तय कर सकता है।

कोर्ट ने कहा कि सैनिकों और उपकरणों की आवाजाही की जरूरत है और हाल के दिनों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सीमाओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करने की जरूरत है।

रक्षा मंत्रालय ने अपनी याचिका में 8 सितंबर, 2020 को 5.5 मीटर की चौड़ाई के साथ सड़कें बनाने की सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ के फैसले को चुनौती दी थी और 10 मीटर चौड़ाई वाली सड़के बनाने की मंजूरी मांगी थी।

पर्यावरणीय सिफारिशों की निगरानी के लिए जस्टिस एके सीकरी को कमान

हालांकि, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उच्च अधिकार प्राप्त समिति द्वारा उठाई गई पर्यावरणीय चिंताओं पर भी संज्ञान लिया और रक्षा मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय को समिति द्वारा सुझाई गई सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया।

अदालत ने समिति की सिफारिशों को लागू करने की निगरानी के लिए जस्टिस एके सीकरी को निगरानी समिति का प्रमुख घोषित किया।

टॅग्स :उत्तराखण्डChar Dham Yatraसुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया