लाइव न्यूज़ :

गोवा: किसानों के लिए सरकार की अनोखी पहल, अच्छी खेती के लिए दिन में 20 मिनट करें ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 10:38 IST

गोवा के किसानों की अच्छी फसल के लिए सरकार वैदिक तकनीक अपनाने की तैयारी की है।

Open in App

पणजी, 4 जुलाई: गोवा सरकार किसानों की अच्छी फसल के लिए एक अनोखा कदम उठा रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार गोवा के किसानों की अच्छी फसल के लिए सरकार  वैदिक तकनीक अपनाने की तैयारी की है। राज्यभर में किसानों को बताया जा रहा है कि अगर वह अच्छी फसल चाहते हैं तो उनको दिन में कम से कम 20 मिनट वैदिन मंत्रोच्चारण करना होगा। 

इस बाबत गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने इस पायलट परियोजना का शुभारंभ भी किया। इस प्रोजेक्ट को बाबा डॉ. अवधूत शिवानंद ने, जो पूर्व में केमिकल इंजीनियर ने तैयार किया है। ये बाबा गुरुग्राम में शिव योग फाउंडेशन चलाते हैं। कहा जा रहा है कि गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाईी पत्नी ऊषा बाबा की भक्त हैं इसी कारण से ये कदम उठाया गया है। 

वहीं, इस सरकारी प्रोजेक्ट के लान्चिंग के मौके पर सरदेसाई ने कहा-इसमें किसानों का कोई खर्च नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि किसानों की अच्छी फसल के लिए वह हर एक काम करेंगे। अगर किसानों को लाभ होता है तो मैं रॉक शो या सौंदर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि वह खेती-किसानी के प्रति रुचि पैदा करने के लिएतमाम तरीके जानता हूं और जो तरीका हम किसानों को बता रहे हैं उससे किसानों को लाभ होगा। खबर के अनुसार इसी साल जनवरी महीने में कृषि मंत्री की पत्नी ऊषा ने विभाग के कृषि निदेशक नेल्सन फिगेरिएडा के साथ डॉ. शिवानंद की एक घंटे की कार्यशाला में भाग लिया था। जहां उन्हें मिट्टी में शक्ति के लाभों के बारे में बताया गया। 

इसको लेकर कुछ वीडियो  भी सामने आए हैं जिसमें बाबा किसानों को खेती के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।  वहीं, इस शिव योग फाउंडेशन के प्रतिनिधि किसानों को मेडिटेशन के बारे में बताएंगे।किसानों को बताया जाएगा कि बीजारोपण के दौरान वे कम से कम दिन में 20 मिनट तक-ओम रोम जूम साह का जाप करें, इससे फसल अच्छी होगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य की सरकार ने किसानों की खेती के लिए ऐसा कदम उठाया हो।

टॅग्स :गोवाकिसान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर