लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के सदस्य के सदस्य प्रो. रमेश चंद ने कहा- आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट में बदलाव से कृषि क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश 

By एसके गुप्ता | Updated: June 4, 2020 05:31 IST

प्रो. रमेश चंद ने लोकमत से कहा कि देश में 1990 के बाद यह बड़ा आर्थिक सुधार है। देश  के कृषि क्षेत्र में अभी प्राइवेट सेक्टर का दो फीसदी  निवेश नहीं है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर एपीएमसी एक्ट और आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव की मांग कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में कृषि वस्तुओं को बाहर कर दिया है।नीति आयोग के सदस्य और कृषि विशेष प्रो. रमेश चंद ने लोकमत से खासबातचीत में कहा कि नए बदलावों के तहत कृषि क्षेत्र की वस्तुओं पर से स्टॉक लिमिट खत्म कर दी गई है।

नई दिल्लीः किसान की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में कृषि वस्तुओं को बाहर कर दिया है। जिससे किसान मनचाही कीमत पर अपनी फसलों का सौदा कर सके। नीति आयोग के सदस्य और कृषि विशेष प्रो. रमेश चंद ने लोकमत से खासबातचीत में कहा कि नए बदलावों के तहत कृषि क्षेत्र की वस्तुओं पर से स्टॉक लिमिट खत्म कर दी गई है। जिससे व्यापार भी आसान होगा और किसान को कई तरह के फायदे होंगे। यह एक तरह से कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

प्रो. रमेश चंद ने लोकमत से कहा कि देश में 1990 के बाद यह बड़ा आर्थिक सुधार है। देश  के कृषि क्षेत्र में अभी प्राइवेट सेक्टर का दो फीसदी  निवेश नहीं है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर एपीएमसी एक्ट और आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव की मांग कर रहा था। पांच साल तक हर क्षेत्र का आंकलन करने के बाद नए प्रावधान और कानून तैयार कर उन्हें सरकार ने लागू किया है।

उन्होंने कहा कि किसान अभी तक अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी तंत्र पर निर्भर था। अब नए प्रावधानों में उसे आत्मनिर्भर बनाया गया है। वह मंडी के अंदर और बाहर यहां तक की ई-प्लेटफार्म पर अपनी फसल, गुणवत्ता और उसकी संख्या बताकर उसे मनचाही कीमत पर बेच सकेगा। अगर किसी व्यापारी को उच्च गुणवत्ता के आलू चाहिए तो वह मनमाफिक बीज उपलब्ध कराकर और सही तकनीक बताकर किसान से वह फसल प्राप्त कर सकता है और शुरू में ही निश्चित कीमत को लेकर सौदा कर पाएगा। जिससे किसान का भी फायदा होगा और व्यापारी का भी।

प्रो. रमेश चंद ने कहा कि नई नीति के तहत यह जरूरी नहीं होगा कि किसान आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखे। वह उसे मंडी के बाहर अपने क्षेत्र में अपने गोदाम से कहीं भी बेच सकेगा। जलगांव में केले की खेती इसका बढिया उदाहरण है। जहां टिशू मुक्त केला खेती की जाती है और इसके लिए प्लांट लगे हैं।

अति आवश्यक स्थिति में कीमत नियंत्रयण का भी है प्रावधान

प्रो. रमेश चंद ने कहा कि इससे बाजार में प्रतियोगिता भी बढेगी। इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर बाजार में किसी वस्तु की कीमत 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ जाएगी या आलू-प्याज की कीमत 100 फीसदी बढ़ जाएगी। तो ऐसी अति आवश्यक परिस्थिति में जनहित को ध्यान में रखकर सरकार उन वस्तुओं और उसकी कीमत को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकती हैं। 

टॅग्स :नीति आयोगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया