लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर बनाया 'इजेक्टा हालो', हटा दी 2.06 टन चंद्रमा की मिट्टी, इसरो ने दी जानकारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 27, 2023 16:07 IST

लैंडिंग के वक्त तक चांद की जमीन पर 108.4 वर्ग मीटर क्षेत्र की करीब 2.5 टन मिट्टी उड़कर अपनी जगह से हट गई। मिट्टी हटने की वजह से चांद की सतह पर एक गड्ढेनुमा संरचना बनी है, इसे ही विज्ञान की भाषा में 'इजेक्टा हालो' कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-3 स्लीपिंग मोड में है, लेकिन इसके फिर से एक्टिव होने की संभावना बरकरारइसरो ने चंद्रयान 3 के बारे में एक अहम जानकारी दीचंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बनाया 'इजेक्टा हालो'

नई दिल्ली: इसरो ने चंद्रयान 3 के बारे में एक अहम जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि जब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरा तो इसने 2.06 टन चंद्रमा की मिट्टी को 108.4 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विस्थापित किया। जैसे ही विक्रम नीचे आया और चंद्रमा की सतह पर उतरा उसने अपने  थ्रस्टर्स को सक्रिय कर दिया। इसके परिणामस्वरूप चंद्रमा का सतह से मिट्टी और धूल निकल कर विक्रम लैंडर के आसपास इकट्ठा हो गई। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक अब अब "परावर्तन विसंगति" या 'इजेक्टा हालो' कह रहे हैं।

लैंडिंग के वक्त तक चांद की जमीन पर 108.4 वर्ग मीटर क्षेत्र की करीब 2.5 टन मिट्टी उड़कर अपनी जगह से हट गई। मिट्टी हटने की वजह से चांद की सतह पर एक गड्ढेनुमा संरचना बनी है, इसे ही विज्ञान की भाषा में 'इजेक्टा हालो' कहा जा रहा है। 

बता दें कि  चंद्रयान-3 फिलहाल स्लीपिंग मोड में है। इसे दोबारा शुरू करने के प्रयास इसरो द्वारा लगाताक किए जा रहे हैं। हालांकि इसरो प्रमुख एस सोमनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि  चंद्रयान 3 का उद्देश्य पूरा हो गया है और अगर ये दोाबारा सक्रिय नहीं भी होते हैं तो इससे कोई नुक्सान नहीं होने वाला है।

एस. सोमनाथ बता चुके हैं कि उनके चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने वह काम कर दिया है जो इससे किये जाने की अपेक्षा की गई थी और यदि यह वर्तमान निष्क्रिय अवस्था (स्लीप मोड) से सक्रिय होने में विफल रहता है तो भी कोई समस्या नहीं होगी। इसरो प्रमुख ने कहा था कि चंद्रमा पर तापमान शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने पर अत्यधिक प्रतिकूल मौसम के कारण इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट यदि क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं।

अगले मिशन के लिए तैयार है इसरो

चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद इसरो अपने अगले मिशन के लिए तैयार है।  इसरो अब एक्सपीओसैट या एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह के लिए तैयारी कर रहा है। एक्सपोसैट को पीएसएलवी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जायेगा। अभी तक किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसका प्रक्षेपण नवंबर या दिसंबर में किया जा सकता है। एक और मिशन ‘इन्सैट-3डीएस’ की भी तैयारी है, जो एक जलवायु उपग्रह है और जिसे दिसंबर में प्रक्षेपित किया जायेगा। इसके बाद एसएसएलवी डी3 का प्रक्षेपण किया जाएगा। इसके बाद नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार या निसार की बारी आयेगी। इसे अगले साल फरवरी में प्रक्षेपित किया जायेगा।

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?