लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan 2: चंद्रमा पर शाम होने की वजह से NASA के ऑर्बिटर को नहीं मिली तस्वीर, परछाई में छिप गया विक्रम, उम्मीदें खत्म!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 19, 2019 08:32 IST

NASA ने बताया, '17 सितंबर को जब एलआरओ विक्रम लैंडर की साइट से गुजरा उस वक्त चंद्रमा पर शाम हो रही थी। अधिकांश जगह को लंबी-लंबी परछाइयों ने ढक लिया था। हो सकता है कि विक्रम भी परछाई में छिप गया हो।'

Open in App
ठळक मुद्देनासा का लूनर रेजोनेंस ऑर्बिटर मंगलवार को विक्रम की लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजरा था।सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क ग्राउंट स्टेशन से टूट गया था।

चंद्रमा पर रात होने से पहले विक्रम लैंडर की एक और झलक देखने की करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें धाराशाई हो गई। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने कहा है कि उसके ऑर्बिटर पर लगे कैमरे में विक्रम दिखाई नहीं दिया है। गौरतलब है कि नासा का लूनर रेजोनेंस ऑर्बिटर मंगलवार को विक्रम की लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजरा था।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नासा के पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर जोशुआ ए हंडल ने बताया, 'नासा के ऑर्बिटर ने विक्रम की लैंडिंग साइट की तस्वीरें ली हैं लेकिन लैंडर की लोकेशन का ठीक पता नहीं था इसलिए कैमरे के फील्ड ऑफ व्यू में विक्रम नजर नहीं आ रहा है।'

हंडल ने बताया, '17 सितंबर को जब एलआरओ विक्रम लैंडर की साइट से गुजरा उस वक्त चंद्रमा पर शाम हो रही थी। अधिकांश जगह को लंबी-लंबी परछाइयों ने ढक लिया था। हो सकता है कि विक्रम भी परछाई में छिप गया हो।'

सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क ग्राउंट स्टेशन से टूट गया था। दोबारा संपर्क स्थापित करने की तमाम उम्मीदें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा पर जाकर टिक हुई थी जो अब धाराशाई होती प्रतीत होती हैं।

हंडल ने कहा, 'नासा का ऑर्बिटर विक्रम की लैंडिंग साइट से अब 14 अक्टूबर को गुजरेगा। उस वक्त चांद पर दोपहर रहेगी इसलिए प्रकाश अच्छा होने से विक्रम की तस्वीर मिल सकती है।'

रोवर केवल एक चंद्रमा दिवस के लिए प्रयोग करने वाला था। एक चंद्रमा दिवस पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। 21 सितंबर को चांद पर रात हो जाएगी और चंद्रयान-2 मिशन के पूरा होने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठननासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप