लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में स्पोर्ट्स कोटे से ग्रुप-डी में भर्ती हुए 1,518 कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, जानिए क्या है मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: January 2, 2021 16:53 IST

पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बैंच ने नई खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के अनुसार एक महीने में सटिर्फिकेट देने और इनकी जांच करने के आदेश दिए थे.

Open in App
ठळक मुद्देनाकाम रहने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दिए थे. बर्खास्तगी के विरोध में 12 जनवरी को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा.ग्रुप-डी में कुल 18,218 पदों पर भर्तियां की गई थीं.

चंडीगढ़ः हरियाणा में स्पोर्ट्स कोटे से ग्रुप-डी में भर्ती हुए 1,518 कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त कर दिए गए हैं. स्पोर्ट्स कोटे से यह भर्तियां वर्ष 2019 में की गई थीं.

ग्रुप-डी में कुल 18,218 पदों पर भर्तियां की गई थीं, इनमें स्पोर्ट्स कोटे से 1,518 युवाओं को नियुक्ति दी गई थी. भाजपा को इस भर्ती का जींद उप चुनाव के अलावा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी काफी राजनीतिक लाभ मिला था. राज्य सरकार ने 31 दिसंबर को शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु पालन व डेयरी, सामान्य प्रशासन आदि विभागों ने उनके यहां लगे कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए.

बाकी विभागों में भी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बैंच ने नई खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के अनुसार एक महीने में सटिर्फिकेट देने और इनकी जांच करने के आदेश दिए थे. ऐसा कर पाने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दिए थे.

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा है कि राज्य सरकार की गलती की सजा युवा भला क्यों भुगतें? उन्होंने कहा कि इस बर्खास्तगी के विरोध में 12 जनवरी को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा.

टॅग्स :हरियाणाकोर्टहाई कोर्टपंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील