लाइव न्यूज़ :

Champawat By-Election: 31 मई को मतदान, सीएम धामी ने किया नामांकन, कांग्रेस ने निर्मला और सपा ने भट्ट को उतारा, क्या है समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2022 17:02 IST

Champawat By-Election: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की महान जनता ने आम चुनाव में कैलाश सिंह गहतोड़ी को प्रचंड बहुमत से जिताया। मैंने आज यहां से प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। हमारे यहां बहुत संभावनाएं हैं। पर्यटन, बागवानी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े इसके लिए हम काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहले सिर्फ दो महिलाओं ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और दोनों भाजपा से थीं।कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेल दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

Champawat By-Election: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उप चुनाव में रोचक मुकाबले देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेल दिया है। 

गहतोड़ी इस विशेष निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा टिकट देने वाली पहली महिला हैं। 31 मई को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। पहले सिर्फ दो महिलाओं ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और दोनों भाजपा से थीं।

नामांकन दाखिल करने के बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की महान जनता ने आम चुनाव में कैलाश सिंह गहतोड़ी को प्रचंड बहुमत से जिताया। मैंने आज यहां से प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। हमारे यहां बहुत संभावनाएं हैं। पर्यटन, बागवानी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े इसके लिए हम काम करेंगे।

चंपावत में धामी के नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सहप्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोडने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी, प्रदेश मंत्रिमंडल के कई मंत्री तथा कुमांउ क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे।

इस मौ​के पर धामी ने कहा कि आने वाले समय में चंपावत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उसे कृषि, बागवानी एवं चाय की उन्नत खेती सहित हर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चंपावत से महज डेढ़ घंटे की दूरी पर एम्स का सेटेलाइट सेंटर स्थापित होगा जबकि खटीमा बाईपास बनने से चंपावत-पिथौरागढ़ के लोगों का समय बचेगा और सफर भी सुगम होगा।

फरवरी में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन इस जीत की अगुवाई करने वाले धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। 'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी—धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए चंपावत से उपचुनाव लड़ना पड़ रहा है। धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए गहतोडी ने 21 अप्रैल को विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगउत्तराखण्डBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा