लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: चाचा नेहरू मदरसा में मॉब लिंचिंग के शिकार लोगों के बच्चों को दी जा रही है सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 8, 2019 12:16 IST

स्कूल ट्रेनर अज़ीज़ुर्ररहमान का कहना है कि हम ट्रेनिंग एकेडमी में लड़कों और लड़कियों को ट्रेनिंग देते हैं, जिसमें कई मार्शल आर्ट फॉर्म हैं। यहां हमारे पास मॉब लिंचिंग के शिकार हुए लोगों के बच्चे हैं, जिनकी संख्या छह है।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ के एक मदरसा में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए लोगों के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये छह बच्चे राजस्थान के अलवर जिले के निवासी हैं और इनकी उम्र छह से 12 वर्ष की है।

अलीगढ़ के एक मदरसा में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए लोगों के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये छह बच्चे राजस्थान के अलवर जिले के निवासी हैं और इनकी उम्र छह से 12 वर्ष की है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों को शहर के चाचा नेहरू मदरसा में बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, बुशो काई और कराटे सहित मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है।

खबरों के अनुसार, स्कूल ट्रेनर अज़ीज़ुर्ररहमान का कहना है कि हम ट्रेनिंग एकेडमी में लड़कों और लड़कियों को ट्रेनिंग देते हैं, जिसमें कई मार्शल आर्ट फॉर्म हैं। यहां हमारे पास मॉब लिंचिंग के शिकार हुए लोगों के बच्चे हैं, जिनकी संख्या छह है। इन्हें मार्शल आर्ट फॉर्म सिखाते हैं और ये बहुत उत्साह से भाग लेते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल रशीद अली के अनुसार, बच्चों को अकादमी में शहर स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र द्वारा लाया गया था। उन्होंने कहा कि छात्र अलवर स्थित उनके घरों में गए थे और उनके अभिभावकों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए कहा, जिसके बाद उनके परिजन बच्चों को भेजने के लिए तैयार हुए। वह उन्हें हमारे पास लाए और हमने उन्हें यहां भर्ती कराया। हम उन्हें स्कूल के किसी भी अन्य छात्र की तरह प्रशिक्षित करते हैं।

प्रिंसिपल ने कहा कि इन बच्चों को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही साथ उनमें आत्मविश्वास की भावना जगाना और सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है। हम उन्हें यह भी समझाने में मदद करने की कोशिश करते हैं कि उनके पिता के साथ क्या हुआ, उसे भूल जाओ।

प्रशिक्षण ले रहे बच्चों में से एक ने कहा कि हम पिछले एक साल से मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। इसमें बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, कराटे आदि शामिल हैं। उसे बहुत मजा आता है। उसके भाई साहिल ने भी देश के लिए खिलाड़ी बनने खेलने की इच्छा व्यक्त की।

 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां