लाइव न्यूज़ :

भारत में मोबाइल चोरी और छेड़छाड़ रोकने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, अब फोन कंपनियों को करना होगा ये काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2022 18:25 IST

केंद्र ने देश में मोबाइल फोन के आयात से पहले दूरसंचार विभाग में भारत सरकार के भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल के साथ पंजीकृत होने के लिए आयातित मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को अनिवार्य कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल फोन में फेक आईएमईआई नंबर और डुप्लीकेट आईएमईआई नंबर मिलने की भी खबरें आई हैं। साल 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाया कि मेरठ में 13,500 वीवो स्मार्टफोन में समान आईएमईआई नंबर थे।नियमों के मुताबिक, भारत में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन में यूनिक आईएमईआई नंबर होने चाहिए।

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने कालाबाजारी, फर्जी आईएमईआई (IMEI) नंबर और मोबाइल फोन उपकरणों से छेड़छाड़ को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दूरसंचार विभाग ने एक गजट अधिसूचना में सभी मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए 1 जनवरी 2023 से पालन करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

दूरसंचार विभाग की अधिसूचना में कहा गया, "निर्माता मोबाइल फोन की पहली बिक्री से पहले दूरसंचार विभाग में भारत सरकार के भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल के साथ भारत में निर्मित प्रत्येक मोबाइल फोन की अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या पंजीकृत करेगा।" केंद्र ने देश में मोबाइल फोन के आयात से पहले दूरसंचार विभाग में भारत सरकार के भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल के साथ पंजीकृत होने के लिए आयातित मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को अनिवार्य कर दिया है।

मोबाइल फोन में फर्जी आईएमईआई नंबर या यहां तक ​​कि डुप्लीकेट आईएमईआई नंबर मिलने की भी खबरें आई हैं। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाया कि मेरठ में 13,500 वीवो स्मार्टफोन में समान आईएमईआई नंबर थे। नियमों के मुताबिक, भारत में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन में यूनिक आईएमईआई नंबर होने चाहिए। यह नियम एप्पल और सैमसंग सहित ब्रांडों के आयातित मोबाइल फोन पर लागू होता है।

आईएमईआई नंबर एक अद्वितीय नंबर है जिसका उपयोग GSM, WCDMA और iDEN मोबाइल फोन की पहचान के लिए किया जाता है। हर मोबाइल फोन का एक यूनिक नंबर होता है, लेकिन डुअल सिम मोबाइल फोन के मामले में दो आईएमईआई नंबर होते हैं। चोरी होने पर आईएमईआई नंबर का उपयोग करके फोन को ट्रैक करना आसान होता है। 

मोबाइल फोन असली है या नकली यह जांचने के लिए भी आईएमईआई नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर किसी मोबाइल फोन में यह नंबर नहीं है, तो इसका मतलब है कि यह फर्जी है। उपयोगकर्ता अपने फोन से #06# डायल करके इसे खरीदने से पहले अपने फोन के आईएमईआई नंबर की जांच कर सकते हैं।

टॅग्स :मोबाइलDepartment of Telecommunicationsवीवो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?