लाइव न्यूज़ :

शादी, त्योहारों में फिल्मी गाने बजाना कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं, कई शिकायतों के मिलने पर केंद्र सरकार ने किया साफ

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2023 14:17 IST

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि शादी समारोह या त्योहारों में फिल्मी गाने बजाना कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी कर कहा है कि शादी समारोहों और अन्य उत्सवों में बॉलीवुड गाने बजाने पर कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। यह निर्देश विवाह समारोहों में हिंदी फिल्मी गानों के प्रदर्शन के लिए कॉपीराइट सोसायटी द्वारा रॉयल्टी के संग्रह के संबंध में कई शिकायतों के जवाब में जारी किया गया है।

एक सार्वजनिक नोटिस में संवर्धन, उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने कहा कि उसे कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 52 (1) (za) के उल्लंघन में विवाह समारोहों में संगीत बजाने के लिए कॉपीराइट सोसायटी द्वारा रॉयल्टी के कथित संग्रह के बारे में आम जनता और अन्य हितधारकों से कई शिकायतें मिली थी।

अधिनियम की धारा 52 कुछ ऐसे नियमों से संबंधित है जिससे कॉपीराइट का उल्लंघन रोका जा सके। इसमें कहा गया है कि धारा 52 (1) (जेडए) में विशेष रूप से किसी धार्मिक समारोह या आधिकारिक समारोह के दौरान साहित्यिक, नाटकीय, या संगीत कार्य या ध्वनि रिकॉर्डिंग के प्रदर्शन को कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं माना गया है। 

इसमें कहा गया है कि धार्मिक समारोहों में विवाह और विवाह से जुड़े अन्य सामाजिक उत्सव शामिल हैं। डीपीआईआईटी ने कहा, इसे देखते हुए, "कॉपीराइट सोसायटी को किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए" अधिनियम की धारा 52 (1) (जेडए) के उल्लंघन वाले कार्यों में प्रवेश करने से सख्ती से परहेज करने का निर्देश दिया जाता है।' 

साथ ही आम जनता को आगाह किया गया कि वे किसी भी व्यक्ति, संगठन या कॉपीराइट सोसायटी की किसी भी अनावश्यक मांग को स्वीकार न करें जो इस धारा का उल्लंघन हो। इस निर्णय का आम जनता और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने स्वागत किया है, जिन्हें कई बार विभिन्न कॉपीराइट संगठनों के दबाव का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

टॅग्स :Central and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुरानी योजनाओं को अधूरा छोड़ क्यों बनाई जाती हैं नई-नई योजनाएं ?

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

भारतSukanya Samriddhi Yojana: क्या एक परिवार की दो बेटियों का खुल सकता है सुकन्या समृद्धि खाता? जानिए क्या है नियम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब