लाइव न्यूज़ :

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- अंग्रेज भी ऐसा करते थे

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2022 16:00 IST

केजरीवाल कहा, केंद्र सरकार ने दही, लस्सी, गेहूं, चावल और अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है। अंग्रेज ऐसा ही करते थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में हमने लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने केंद्र से बढ़े हुए जीएसटी को वापस लेने की अपील की दिल्ली सीएम ने कहा- दिल्ली में हमने लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने की कोशिश की हैआप के राष्ट्रीय संयोजक ने हिमाचल के सोलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

शिमला: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने (केंद्र सरकार ने) दही, लस्सी, गेहूं, चावल और अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है। अंग्रेज ऐसा ही करते थे। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में हमने लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, हमने दिल्ली में इलाज, पानी, बिजली मुफ्त की। हम यह सब करने में सक्षम हैं क्योंकि हमने भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। हमने कोई कर नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा, मैं केंद्र सरकार से बढ़ा हुआ जीएसटी वापस लेने की अपील करता हूं। यहां हिमाचल में आप की सरकार बनाएं, हम आपको महंगाई से राहत देंगे। 

वहीं इस दौरान केजरीवाल के साथ मंच पर पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी थे। उन्होंने भी सोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पंजाब सीएम ने कहा, आम आदमी पार्टी पूरे देश में फैल रही है और इसलिए कई समस्याएं आएंगी। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि आप हिमाचल प्रदेश में एक ईमानदार सरकार बनाएं। हमें अपने राज्य और देश को आगे ले जाना चाहिए।

आपको बता दें कि हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। पार्टी पंचायत स्तर पर अपना ढांचा तैयार कर रही है। पार्टी लगातार प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ा रही है। इसके चलते पंचायत स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos