लाइव न्यूज़ :

सिख फॉर जस्टिस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक्शन, खालिस्तानी संगठन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन करने का आदेश

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 13:29 IST

सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले "पंजाब पॉलिटिक्स टीवी" के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अवरुद्ध यानि बैन करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले "पंजाब पॉलिटिक्स टीवी" के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन करने का आदेश दिया हैसिख फॉर जस्टिस एक ऐसा संगठन है जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है। 

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले "पंजाब पॉलिटिक्स टीवी" के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को अवरुद्ध यानि बैन करने का आदेश दिया है। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) एक ऐसा संगठन है जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है।  

वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि खुफिया जानकारी के आधार पर चैनल पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए ऑनलाइन मीडिया का उपयोग करने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में मंत्रालय ने "पंजाब पॉलिटिक्स टीवी" के डिजिटल मीडिया संसाधनों को अवरुद्ध करने के लिए 18 फरवरी को आईटी नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया। 

क्या है सिख फॉर जस्टिस?

सिख फॉर जस्टिस संगठन किसान आंदोलन के समय चर्चा का विषय बना हुआ था। अमेरिका में साल 2007 में इसकी नींव रखी गई थी, जिसका मुख्या एजेंडा पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने का है। इस संगठन का मुख्य चेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू है। पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है और वो अमेरिका में वकालत करता है। पिछले कई दिनों से सिख फॉर जस्टिस संगठन पंजाब की आम जनता को भड़काने के काम में लगा हुआ है।

टॅग्स :Information and Broadcasting Ministryसोशल मीडियापंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022assembly Election 2022
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"