लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामले की होगी सीबीआई जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2020 12:21 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की बात केंद्र सरकार ने मान ली है। केंद्र ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्च में बुधवार को दी। बिहार सरकार ने मंगलवार को इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मामले में होगी सीबीआई जांच, केंद्र ने दी मंजूरीबिहार सरकार ने सुशांत के पिता की मांग पर मंगलवार को की थी सिफारिश

केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सहमति जता दी है। इस बारे में जानकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को दी। सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश मान ली है।  सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के का सच सामने आना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में रिया चक्रवर्ती ने केस से जुड़े सभी मामलों को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी।इससे पहले बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। हालांकि, रिया चक्रवर्ती के वकील ने तब इसे चुनौती देते हुए कहा था कि बिहार को इस तरह की सिफारिश करने का अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि पटना में सुशांत सिंह के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कई गंभीर आरोप रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर लगाए गए हैं। एफआईआर में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है। अभिनेता की मौत के मामले की जांच के अधिकार क्षेत्र को लेकर बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस के बीच जोर आजमाइश जारी है।

सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके आवास में 14 जून को फंदे से लटका हुआ मिला था। इसके बाद से ही इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। वैसे बता दें कि रिया ने एक बार गृह मंत्री अमित शाह को कथित तौर पर ट्वीट कर इस विषय की सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपने वकील सतीश मणेशिंदे के मार्फत इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह फैसला कानून के अनुरूप नहीं है।

(भाषा अपडेट)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी