लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड के लिए जरूरी सेंट्रल विस्टा पथ समय पर तैयार हो जाएगा : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 23:06 IST

Open in App

(बंटी त्यागी)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर गणतंत्र दिवस परेड के लिए आवश्यक राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा पथ समय पर तैयार हो जाएगा, लेकिन कुछ सुविधाएं बाद में पूरी होंगी। यह जानकारी परियोजना के वास्तुकला सलाहकार ने दी।

एचसीपी डिजाइन, योजना और प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि नव निर्मित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने के लिए प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं।

सरकार ने दो दिसंबर को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा था कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का 60 फीसदी काम हो गया है। इसके पूरा होने की अंतिम समय सीमा इस वर्ष दिसंबर है।

एचसीपी के डिजाइन अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बुधवार को कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड के लिए जरूरी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू समय पर पूरा हो जाएगा। बाद में कुछ सुविधाएं बनाई जाएंगी।’’

शपूरजी पैलोन जी एंड कंपनी लिमिटेड राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य कर रहा है।

परियोजना के तहत नये पौधे लगाए जाएंगे जबकि पार्किंग स्थल, वेंडिंग क्षेत्र और अन्य सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति के नये एनक्लेव और प्रधानमंत्री कार्यालय की मौजूदगी वाले ‘एग्जिक्यूटिव एनक्लेव’ के ‘वर्क डिजाइन’ पर कार्य जारी है।

इस महीने की शुरुआत में सरकार ने कहा था कि नयी संसद भवन परियोजना ने अपनी 35 प्रतिशत ढांचागत प्रगति हासिल कर ली है। यह परियोजना अक्टूबर 2022 में पूरी होनी है।

पिछले महीने अवसंरचना कंपनी कमलादित्य कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने उपराष्ट्रपति एनक्लेव के निर्माण की निविदा हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब