लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार ने बिहार में भाजपा के दस नेताओं से वापस ली वाई श्रेणी की सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2022 19:49 IST

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के विधान पार्षद दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना के विरोध के बाद इन नेताओं को मुहैया कराई गई थी वाई श्रेणी की सुरक्षासूत्रों केअनुसार, संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी की हटाई गई वाई श्रेणी की सुरक्षाइनमें अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के विधान पार्षद दिलीप जायसवाल भी शामिल

पटना: केंद्र सरकार द्वारा बिहार भाजपा के दस नेताओं की दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। करीब तीन महीने पहले अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद भाजपा के नेता आन्दोलनकारियों के निशाने पर आ गए थे, जिसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने इन नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। 

राज्य की तत्कालीन उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित कई भाजपा नेताओं के घरों और भाजपा कार्यालयों को भीड़ ने निशाना बनाया था। इसी के बाद 18 जून को केंद्र सरकार ने अचानक से बिहार भाजपा के 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की घोषणा की थी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के विधान पार्षद दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है। 

इनके अलावा कटिहार से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा केंद्र सरकार ने वापस ले ली है। उल्लेखनीय है कि इसी साल जून महीने में भारतीय सेना में बहाली की अग्निपथ योजना के विरोध में देश में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिला था। 

विपक्ष के बिहार बंद के दौरान ट्रेन और बस को जलाने के साथ सरकारी संपत्तियों का नुकसान पहुंचाया गया था। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्‍य रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन के समय में अस्‍थायी बदलाव किया था। विरोध जता रहे लोगों ने बिहार के भाजपा नेताओं के साथ ही भाजपा कार्यालय को भी निशाना बनाया था। 

भाजपा नेताओं व बीजेपी के कार्यालयों पर हमले पर प्रदेश अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा था कि साजिश के तहत हमें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

टॅग्स :बिहारBJPCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?