लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलः गृह मंत्रालय ने सफाई कर्मचारी, कहार, मसालची जैसे पदनामों को हटाया, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: October 21, 2020 20:37 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में सभी अर्धसैनिक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को एक आदेश जारी कर उन्हें निर्देश दिया था कि इन सेवाओं में सभी जवानों की भर्तियों का विज्ञापन दिया जाए और नए नामकरण के अनुसार पदनाम दिए जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देनया वर्गीकरण करते हुए उनकी जगह ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ और रसोई सेवा जैसे पेशेवर पदनाम दिए गए हैं।अब उन्हें कांस्टेबल एमटीएस या बहु-कार्य कर्मचारी (मल्टी टास्किंग) कहा जाएगा।गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, दफ्तरी, फ़राश और सफाई कर्मचारी जैसे पदों का "विलय" कर दिया गया है।

नई दिल्लीः सरकार ने अर्धसैनिक बलों के जवानों की सबसे निचली श्रेणी में सफाई कर्मचारी, कहार, मसालची जैसे पदनामों को हटा दिया है और नया वर्गीकरण करते हुए उनकी जगह ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ और रसोई सेवा जैसे पेशेवर पदनाम दिए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में सभी अर्धसैनिक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को एक आदेश जारी कर उन्हें निर्देश दिया था कि इन सेवाओं में सभी जवानों की भर्तियों का विज्ञापन दिया जाए और नए नामकरण के अनुसार पदनाम दिए जाएं।

सीएपीएफ प्रत्येक नियुक्ति चक्र में बलों के लड़ाकू सैनिकों की खातिर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए सैकड़ों जवानों की नियुक्त करता है। इनमें जैसे खाना बनाने, सफाई, बागवानी, धुलाई और कुछ अन्य दैनिक कार्य से संबंधित कार्य शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, दफ्तरी, फ़राश और सफाई कर्मचारी जैसे पदों का "विलय" कर दिया गया है और अब उन्हें कांस्टेबल एमटीएस या बहु-कार्य कर्मचारी (मल्टी टास्किंग) कहा जाएगा।

आदेश के संबंध में पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार रसोइया, पानी ढोने वाले, कसाई, वेटर, मसालची और कहार आदि पदों को मिला दिया गया है और अब उन्हें रसोई सेवाओं के लिए कांस्टेबल के रूप में जाना जाएगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय मंत्रालय ने एक आईटीबीपी अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर लिया है। मंत्रालय ने इस समिति का गठन किया था। इसका उद्देश्य निचले स्थान के जवानों को पेशेवर और सम्मानजनक पदनाम देना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो व्यापक वर्गीकरण से इन बलों में एक समान भर्ती नीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन पुराने पदनामों को हटाने का कोई वित्तीय प्रभाव नहीं होगा। सीएपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि वर्गीकरण का यह कदम "उन कर्मियों की आकांक्षाओं के साथ न्याय करेगा जो इन नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं और ये काम करते हैं...।’ उन्होंने कहा कि इन बलों में भविष्य में होने वाली भर्तियां इन नयी श्रेणियों के तहत होंगी। 

टॅग्स :गृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहबिपिन रावतअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील