लाइव न्यूज़ :

केंद्र सभी राज्यों के साथ ‘बेहतर तालमेल’ बनाकर रखना चाहता हैः अमित शाह

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:45 IST

शाह ने नया रायपुर में सुरक्षा और आधारभूत संरचना सहित विविध मुद्दों पर केंद्र और राज्यों के लिए विचारों के आदान-प्रदान के मंच सीजेडसी की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता की । शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘केंद्र सभी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना चाहता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि केंद्र सभी राज्यों को उनकी बेहतरी के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में विभिन्न हलकों में सहयोगपूर्ण संघवाद के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्रीय परिषद (सीजेडसी) की बैठक को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सभी राज्यों के साथ ‘बेहतर तालमेल’ बनाकर रखना चाहता है।

शाह ने नया रायपुर में सुरक्षा और आधारभूत संरचना सहित विविध मुद्दों पर केंद्र और राज्यों के लिए विचारों के आदान-प्रदान के मंच सीजेडसी की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता की। शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘केंद्र सभी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना चाहता है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सभी राज्यों को उनकी बेहतरी के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में विभिन्न हलकों में सहयोगपूर्ण संघवाद के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच टकराव के कई मुद्दे हैं, हालांकि उन्होंने किसी खास मुद्दे का उल्लेख नहीं किया।

कमलनाथ ने कहा ‘‘केंद्र और राज्य के बीच समन्वय बना रहे, यह बहुत जरूरी है। बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जो टकराव के मुद्दे हैं, और टकराव से हानि ही नहीं होती बल्कि देश भी नहीं चल सकता है।’’ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए हैं जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपाध्यक्ष के तौर पर मौजूद हैं।

केंद्र और राज्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बेहतर तालमेल और समाधान के लिए राज्यों की क्षेत्रीय परिषदों का गठन हुआ था। शाह ने कहा कि केंद्र ने नियमित तौर पर ऐसी बैठकें करने का प्रयास किया है जिसके बेहतर नतीजे आएंगे।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कई मुद्दे सामने रखे हैं। संसाधनों के अभाव को देखते हुए बहुत सारी उम्मीदें हैं। लोकतंत्र में निर्वाचित प्रतिनिधियों से लोगों को बहुत अपेक्षाएं रहती है। हालांकि, हर बार पर अपेक्षा पर उतरना मुमकिन नहीं है।’’

बहरहाल, उन्होंने कहा कि केंद्र सभी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना चाहता है और उनकी समस्याओं में उनके साथ खड़े रहना चाहता है चाहे बजटीय आवंटन का हो, विकास का मुद्दा हो याद कानून-व्यवस्था की स्थिति। मुख्यमंत्री के अलावा भागीदार राज्यों से दो-दो मंत्री, उनके मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं ।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़भूपेश बघेलकमलनाथउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप