लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के किसानों के प्रति केंद्र की कोई सहानुभूति नहीं है : पटनायक

By भाषा | Updated: April 15, 2019 22:58 IST

बीजद अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा पर सोमवार को निशाना साधते हुए केंद्र पर ओडिशा के किसानों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होने का आरोप लगाया।

Open in App

बीजद अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा पर सोमवार को निशाना साधते हुए केंद्र पर ओडिशा के किसानों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं होने का आरोप लगाया। पटनायक अताबीरा, पद्मपुर और बारगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे जहां मतदान 18 अप्रैल को होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के पास ओडिशा के किसानों की समस्याओं से निपटने का कोई समय नहीं है।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि भाजपा ने 2014 के अपने घोषणापत्र में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोगुना करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उसके क्रियान्वयन का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है जबकि तब से पांच वर्ष बीत गए हैं।’’ पटनायक ने कहा कि ओडिशा विधानसभा ने एमएसपी का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने के लिए सदन की एक समिति का गठन किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने समिति को सुनने के लिए दो मिनट का भी समय आवंटित नहीं किया।’’ उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों जुएल ओराम और धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘सबसे निराशजनक बात यह है कि ओडिशा से दोनों केंद्रीय मंत्री भी इस मामले पर चुप रहे।’’ भाषा अमित नरेश नरेश

टॅग्स :नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारतVice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील