लाइव न्यूज़ :

CBSE: कोविड और लू को लेकर चेतावनी, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2022 20:55 IST

Central Board of Secondary Education: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को भारत और विदेशों में दो साल की महामारी से उत्पन्न व्यवधानों के बाद शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे 46 दिनों के बाद 3,000 से अधिक दर्ज की गई। संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत हो गई।भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,303 नए मामले सामने आए।

Central Board of Secondary Education: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों को मौजूदा कोविड-19 की स्थिति और लू के मद्देनजर उचित व्यवस्था करने के बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को भारत और विदेशों में दो साल की महामारी से उत्पन्न व्यवधानों के बाद शुरू हुई।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘बोर्ड ने कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए परीक्षा के दिन के लिए 5,000 रुपये और प्रति दिन प्रति उम्मीदवार 5 रुपये का भुगतान किया है, यह अनुरोध किया जाता है कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षकों को दिये गए दिशा-निर्देशों और संबंधित राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरी व्यवस्था की जाए और कोविड-19 ​​​प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीएसई ने पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रति उम्मीदवार प्रति दिन 2 रुपये का भुगतान करने का भी फैसला किया है, इसलिए परीक्षा केंद्र पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। मामले में व्यवस्था करने के लिए आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से छात्रों एवं कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।’’

चल रही बोर्ड परीक्षाओं में, प्रत्येक कक्षा में अनुमेय छात्रों की संख्या 18 तक सीमित कर दी गई है और स्कूलों को कोविड-19 से पीड़ित छात्रों को अलग कमरे उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। भारद्वाज ने कहा, ‘‘सीबीएसई ने भारत और 26 देशों में परीक्षाओं के संचालन के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। चूंकि परीक्षाएं कोविड-19 के बाद आयोजित की जा रही हैं, बोर्ड ने इसके सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। कोविड के कारण, ये परीक्षाएं अप्रैल, मई और जून 2022 में आयोजित की जा रही हैं।’’

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7,406 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6,720 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर तापमान के 45 डिग्री के करीब पहुंचने के साथ, भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में लू के और घातक होने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब