लाइव न्यूज़ :

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

By स्वाति सिंह | Updated: December 14, 2020 14:12 IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई हैकक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राएं स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उठाने के योग्य हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राएं स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उठाने के योग्य हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "जिन छात्राओं ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों से कक्षा 10वीं की परीक्षा 2020 पास की है, वे स्कोलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकती हैं।"         

फ्रेश कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन रिन्यूवल की लास्ट डेट 21 दिसंबर तय की गई है। इससे पहले आवेदन करने की तारीख 10 दिसंबर थी, जिसे अब 11 दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

कौन कर सकता है अप्लाई-

60 प्रतिशत अंकों के साथ CBSE से 10वीं पास करने वाली और अपने मां-बाप की इकलौती संतान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस स्कॉलरशिप का फायदा सिर्फ ऐसे स्टूडेंट्स मिलेगा जो सीबीएसई स्कूल से ही 11वीं-12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा उस स्कूल की एकेडमिक ईयर के दौरान मंथली ट्यूशन फीस 1500 रुपए से ज्यादा न हो। यह भी ध्यान रखें कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CBSE Single Girl Child Scholarship: ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in पर जाएं।- फिर  ‘SINGLE GIRL CHILD SCHOLARSHIP X-2020 REG' पर क्लिक करें।- अब "fresh या  renewal" पर क्लिक करें।- इसके बाद  SGC-X fresh application or renewal पर क्लिक करें।- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।   

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान