लाइव न्यूज़ :

CBSE Exam 2023: सीबीएसई के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अगले साल से बोर्ड ले सकता है सिंगल मोड परीक्षा, नहीं होगा सिलेबस में कोई बदलाव

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 12:35 IST

CBSE ने टर्म 1 और टर्म 2 मोड में परीक्षा लेना तब शुरू किया था जब पूरे देश में कोरोना का कहर जारी था।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कोरोना के असर को देखते हुए अगले साल केवल सिंगल मोड में परीक्षा होगी। CBSE जल्द ही इस पर फैसला लेकर आधिकारिक बयान दे सकती है।

CBSE Single Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा एलान किया है। द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, बोर्ड अगले साल से केवल सिंगल मोड में ही परीक्षा लेगा। इसका मतलब यह हुआ कि अगले साल से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक बार ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड अगले सत्र से टर्म 1 और टर्म 2 के रूप में परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं है। आपको बता दें कि बोर्ड ने टर्म 1 और टर्म 2 मोड से तब परीक्षा लेना शुरू किया था जब पूरे देश में कोरोना का कहर जारी था। बोर्ड की टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया था और अगर हम टर्म 2 की बात करें तो यह परीतक्षा इसी महीने 26 तारीख से शुरू होगी। 

क्या है पूरा जानकारी

द इंडियन एक्सप्रेस के एक खबर के मुताबिक, सुत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल से सिंगल मोड में परीक्षा लेगी। यानी कोरोना के चलते जहां दो टर्म में परीक्षा हो रही थी, वह अगले साल से खत्म हो जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, यह फैसला तभी लिया जाएगा जब सभी स्कूलों से बोर्ड को रिप्रेजेंटेशन मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड कभी भी दो टर्म में परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं था और ऐसे में फैसले के बाद इसे फिर सिंगल मोड में ही परीक्षा होने लगेगी। 

सिलेबस को लेकर क्या है गाइडलाइन

अधिकारी ने यह भी कहा यह फैसला इसलिए भी लिया जा सकता है क्योंकि पूरे देश में कोरोना के केस वैसे नहीं आ रहे हैं जैसे पहले आते थे। ऐसे में सभी स्कूल फिर से खुल गए हैं, इसलिए सिंगल मोड परीक्षा को फिर से चालु करने को सोचा जा रहा है। वहीं अगर सिलेबस की बात करें तो अधिकारी ने यह साफ किया पिछले दो वर्षों में अपना गई नीति पर सीबीएसई कायम रहेगा। इसका मतलब यह हुआ कि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा, केवल परीक्षा ही पहले जैसी होने लगेगी।  

टॅग्स :सीबीएसईएजुकेशनसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए