लाइव न्यूज़ :

हिंदी के पेपर लीक को लेकर सीबीएसई दी सफाई, कहा-यह महज एक अफवाह

By स्वाति सिंह | Updated: March 31, 2018 16:53 IST

दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषयों के पेपर लीक होने के विरोध में छात्रों के एक समूह ने शनिवार को प्रीत विहार में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: सीबीएसई के अध्यक्ष अनिता करवाल ने शनिवार को सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के कुछ समय बड हिंदी पेपर लीक होने की खबर को पूरी तरह नकारा है। इंग्लिश न्यूज़ वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए अनिता ने बताया कि यह 2017 का कम्पार्टमेंट पेपर है। यह निश्चित रूप से एक अफवाह है। पहले से निर्धारित डेट शीट के मुताबिक हिंदी की परीक्षा 2 अप्रैल को ही होगी। बता दें कि दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषयों के पेपर लीक होने के विरोध में छात्रों के एक समूह ने शनिवार को प्रीत विहार में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने सड़क अवरूद्ध करने की कोशिश की। करीब 25-30 छात्रों का एक समूह सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।' बोर्ड ने 25 अप्रैल को 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा लेने की घोषणा की है जबकि 10वीं के गणित विषय की परीक्षा जुलाई में करायी जा सकती है।

CBSE पेपर लीक मामला: झारखंड में 12 गिरफ्तार, आरोपियों में 9 नाबालिग शामिल

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की एक-एक विषयों की परीक्षा फिर से आयोजित कराने का फैसला किया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराएगी। खबरों के मुताबिक परीक्षा अप्रैल में होगी। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट cbse।nic।in पर जाकर ले सकते हैं।

CBSE पेपर लीक मामला: 10 व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए बंटे थे प्रश्न-पत्र, सवाल के लिए लोगों ने दिए 35 हजार

सीबीएसई पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे। लेकिन जब पेपर लीक हो गया तो प्रश्न पत्र का दाम घटकर 500 तक आ गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे और हर व्हाट्सऐप ग्रुप में 50-60 लोग जुड़े थे।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए