लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई के 10वीं के अंग्रेजी के पर्चें में टाइपिंग की गलती, छात्रों को मिलेंगे दो अंक

By भाषा | Updated: April 19, 2018 18:15 IST

सीबीएसई ने 10 वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में टाइपिंग की गलतियों के लिए छात्रों को दो अंकों की राहत देने का निर्णय किया है। कई शिक्षकों तथा छात्रों ने बोर्ड से कहा था कि 12 मार्च को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलतियां थीं।

Open in App

नई दिल्ली , 19 अप्रैल: सीबीएसई ने 10 वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में टाइपिंग की गलतियों के लिए छात्रों को दो अंकों की राहत देने का निर्णय किया है। कई शिक्षकों तथा छात्रों ने बोर्ड से कहा था कि 12 मार्च को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलतियां थीं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ टाइपिंग की गलती संज्ञान में आई और बोर्ड की नीति है कि छात्रों को कोई नुकसान नहीं हो। अंक पत्र (मार्किंग स्कीम) को छात्रों के हित में बनाया गया है और जिन छात्रों ने उस सवाल का हल किया है उन्हें दो अंक दिए जाएंगे।’’ कक्षा 10वीं और 12वीं के इम्तिहान पांच मार्च को शुरू हुए थे और 25 अप्रैल को खत्म होंगे।

गौरतलब है कि सीबीएसई के 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र और 10वीं के गणित के पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गये थे। मामले में दिल्ली से तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। और झारखण्ड पुलिस ने पेपर लीक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया थे। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी जो 4 अप्रैल तक चली थी। सीबीएसई बोर्ड 10वीं में इस साल लगभग 16.88 लाख छात्रों ने परीक्षाओं में शामिल थे। वहीं सीबीएसई बोर्ड ने एग्जाम के लिए भारत के अंदर कुल 8591 एग्जाम सेंटर मुहैया कराई और भारत के बाहर 149 सेंटर का प्रबंध किया गया था।    

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो