लाइव न्यूज़ :

CBSE 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से पेपर, परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू, देखें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2022 21:15 IST

CBSE 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आधिकारिक डेटशीट 29 दिसंबर, 2022 की शाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी।बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी।

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 का टाइम टेबल उपलब्ध है।

डेटशीट में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।

सीबीएसई कक्षा 12 और 10: टाइम टेबल-

प्रारंभिक तिथि: 15 फरवरी, 2023

अंतिम तिथि: 5 अप्रैल, 2023।

प्रारंभिक तिथि: 15 फरवरी, 2023

अंतिम तिथि: 21 मार्च, 2023।

सीबीएसई कक्षा 10: प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी और 14 फरवरी, 2023 को खत्म होंगी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या बोर्ड की शैक्षणिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

चरण 2: कक्षा 10वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें या कक्षा 12वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: खुलने वाली पीडीएफ/वर्ड फाइल को डाउनलोड करें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ‘परीक्षा समय सारणी’ जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है और तारीखें तय करने में प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं जैसे अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा गया है। उम्मीदवार तारीख, डेट शीट, एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश साइट पर देख सकते हैं।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनexamदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार