लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Result 2019: अरविंद केजरीवाल के बेटे को मिले 96.4% अंक, मां ने ट्वीट कर कही ये बात 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 2, 2019 16:21 IST

CBSE 12th Result 2019: यूपी की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। दोनों ने 500 में 499 मार्क्स हासिल किेए हैं। हंसिका डीएसपी स्कूल - मेरठ रोड गाजियाबाद (यूपी) की छात्रा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलकित केजरीवाल डीपीएस नोएडा में पढ़ाई करता था।यूपी की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 12वीं परीक्षा में टॉप किया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे ने सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है। केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने 12वीं कक्षा में  96.4% अंक हासिल किया है। 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। सुनीत केजरीवाल ने ने ट्वीट किया है कि 'भगवान का शुक्र है कि मेरा बेटा 96.4 प्रतिशत के साथ सीबीएसई 12वीं कक्षा पास कर चुका है।' पुलकित केजरीवाल डीपीएस नोएडा में पढ़ाई करता था। मालूम हो कि 2014 में केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने 12वीं की परीक्षा दी थी। उनके भी 96 प्रतिशत आए थे। वो फिलहाल आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं।

यूपी की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। दोनों ने 500 में 499 मार्क्स हासिल किेए हैं। हंसिका डीएसपी स्कूल - मेरठ रोड गाजियाबाद (यूपी) की छात्रा हैं। जबकि करिश्मा एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर (यूपी) की छात्रा है। 

हंसिका शुक्ला ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह साइकोलॉजी ऑनर्स करना चाहती हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कोई ट्यूशन नहीं ली है। 

CBSE 12th Topper List 

हंसिका शुक्ला (499 अंक) - गाजियाबाद, यूपी

करिश्मा अरोरा (499 अंक) - मुजफ्फरनगर, यूपी

गौरांगी चावला (498 अंक) - ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऐश्वर्या (498 अंक) - रायबरेली, यूपी

भव्या (498 अंक) - जींद, हरियाणा

आयुषी उपाध्याय (497 अंक) - लखनऊ, यूपी

महक तलवार (497 अंक)- दिल्ली

पार्थ सेनी (497 अंक) - सोलान, हिमाचल प्रदेश

विराज जिंदल (497 अंक) - नई दिल्ली

अनन्या गोयल (497 अंक) - मेरठ, यूपी

रुबानी चीमा (497 अंक) - हिसार, हरियाणा

ऐशना जैन (497 अंक) - गाजियाबाद, यूपी

वंशिका भगत (497 अंक) - मेरठ, यूपी

अर्पित माहेश्नरी (497 अंक) - गाजियाबाद, यूपी

दिशांक जिंदल (497 अंक) - चंडीगढ़, पंजाब

दिव्या अग्रवाल (497 अंक) - मेरठ, यूपी

पीयूष झा (497 अंक) - देहरादून, उत्तराखंड

तिशा गुप्ता (497 अंक) - अलवर, राजस्थान

जी. कार्तिक बालाजी (497 अंक) - चेन्नई, तमिलनाडु

गरिमा शर्मा (497 अंक) - नोएडा, यूपी

इबादत सिंह बक्षी (497 अंक) - नोएडा, यूपी

प्रज्ञा खारकवाल (497 अंक) - गाजियाबाद, यूपी

श्रेया पांडे (497 अंक) - नैनीताल, उत्तराखंड

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालसीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया