लाइव न्यूज़ :

CBSE: 10th-12th की शेष परीक्षाएं रद्द, बारहवीं के छात्रों को पिछली 3 परीक्षाओं के आधार पर असेसमेंट कर किया जाएगा पास

By एसके गुप्ता | Updated: June 25, 2020 21:11 IST

सरकार की ओर से न्यायालय को जानकारी दी गई है कि सीबीएसई दसवीं की बची हुईं परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। जहां तक बारहवीं की परीक्षाओं का प्रश्न है तो छात्रों को स्थितियां सुधरने पर परीक्षा देने या फिर पिछली 3 परीक्षाओं के आधार पर असेसमेंट कर उत्तीर्ण करने का विकल्प तय किया गया है। सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि असेसमेंट रिजल्ट 15 जुलाई तक आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाएं अब नहीं होंगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दसवीं –बारहवीं की शेष परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाएं अब नहीं होंगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दसवीं –बारहवीं की शेष परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से यह जानकारी गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में दी गई है। सीबीएसई ने छात्रों के लिए यह विकल्प भी खुला रखा है कि अगर कोरोना की स्थिति सामान्य हो जाती है तो छात्र परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। आईसीएसई बोर्ड ने भी न्यायालय को सूचित किया कि उसने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और फिर परीक्षा कराने का कोई विकल्प नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के कथन का संज्ञान लिया और सीबीएसई को नई अधिसूचना जारी करके कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का विवरण स्पष्ट करने का निर्देश दिया। जिसे लेकर मामले पर शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। बोर्ड परीक्षा मामले की सुनवाई गुरूवार को तीन जजों की बेंच एएम खानविलकर, दिनेश महेश्वरी और संजीव खन्ना के समक्ष हुई। सरकार की ओर से न्यायालय को जानकारी दी गई है कि सीबीएसई दसवीं की बची हुईं परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। जहां तक बारहवीं की परीक्षाओं का प्रश्न है तो छात्रों को स्थितियां सुधरने पर परीक्षा देने या फिर पिछली 3 परीक्षाओं के आधार पर असेसमेंट कर उत्तीर्ण करने का विकल्प तय किया गया है। सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि असेसमेंट रिजल्ट 15 जुलाई तक आ जाएगा। केंद्र ने कोर्ट को जानकारी दी कि बारहवीं कक्षा के छात्रों का पिछली परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन करने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके अलावा बारहवीं के छात्रों के पास बाद में परीक्षाएं देने का विकल्प भी होगा। कोरोना की स्थिति ठीक होने पर यह विकल्प सितंबर-अक्टूबर में दिया जाएगा।

दरअसल, कुछ अभिभावकों ने 1 से 15 जुलाई तक होने वाली शेष बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करके इंटरनल असेसमेंट के आधार पर छात्रों का रिजल्ट बनाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है और परीक्षा के लिए बच्चों को भेजने से उन्हें खतरा हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने पेरेंट्स की याचिका पर सीबीएसई से कहा था कि वह बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं रद्द करने और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी करने के अनुरोध पर विचार करे।

कोर्ट को फैसलें को ऐसे समझें :

-दसवीं की परीक्षाएं नहीं होंगी। यह परीक्षाएं केवल दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में होनी थीं, जिन्हें अब रद्द कर दिया है और छात्रों ने जितनी परीक्षाएं दीं हैं उसके आधार पर असेसमेंट कर उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। जबकि पूरे देश में दसवीं की परीक्षाएं पूरी ली गई हैं।

-बारहवीं की शेष परीक्षाएं रद्द की गई हैं। छात्रों ने जो तीन पेपर दिए हैं उनके आधार पर उनका असेसमेंट कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह फार्मूला क्या होगा? इसका विवरण बोर्ड की ओर से कल कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

- बोर्ड की ओर से 15 जुलाई तक असेसमेंट के आधार पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

-यह भी चर्चा है कि इंटरनल असेसमेंट के आधार पर छात्रों को ग्रेड दिए जा सकते हैं। यह ग्रेडिंग सिस्टम पूरे देश में लागू होगी। ग्रेड उन पेपरों के आधार पर तय होंगे जिनकी परीक्षाएं छात्र दे चुके हैं।

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो