लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के मंत्री सतेंद्र जैन बड़ी मुश्किले, CBI कर सकती है सवाल तलब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2018 21:16 IST

भ्रष्टाचार के विरोधी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद भ्रष्टाचार के आरोप में घिरती नजर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद मंत्री सत्येंद्र जैन मुसीबतों में फंस गए हैं।

Open in App

भ्रष्टाचार के विरोधी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद भ्रष्टाचार के आरोप में घिरती नजर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद मंत्री सत्येंद्र जैन मुसीबतों में फंस गए हैं। सतेंद्र से जुड़े संपत्ति और बैंक के कागजात सीबीआई के हाथ लगे हैं। जिसके बाद अब उन पर ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का शिकंजा भी कसता जा रहा है।

खबर के मुताबिक सतेंद्र जैन  को जल्द की सीबीआई तलब कर सकती है। अब तक सीबीआई के हाथ जो दस्तावेज हाथ लगे हैं उसमें दिल्ली के कराला गांव में 12 बीघा ज़मीन, 8 बीघा ज़मीन और 14 बीघा जमीन शामिल है। इतना ही नहीं 2011 में बैंक में जमा की गई 2 करोड़ रुपए की जमा पर्ची, 41 चेक बुक  और पैसे के लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं।

वहीं, इस मामले पर सीबीआई की माने तो सत्येंद्र जैन से जूड़े सारे दस्तावेज दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार, डॉक्टर ऋषि राज के लॉकर से मिले हैं। सीबीआई की पूछताछ में ऋषि राज ने बताया कि दिल्ली मेडिकल काउंसिल के प्रेसीडेंट अरुण गुप्ता के घर में भी सत्येंद्र जैन से जुड़े कुछ सबूत मौजूद हैं, जिसके बाद सीबीआई ने अरुण गुप्ता के यहां छापा मारकर 3 लैपटॉप और 4 हार्ड-डिस्क बरामद किए हैं।

हांलाकि सतेंद्र जैन के फंसने के बाद आप पार्टी इसको विरोधियों की साजिश बता रही है। ऐसे मे देखना होगा कि सीबीआई सतेंद्र के लिए किस हद तक परेशानियां खड़ी करती है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए