लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कृषि मंत्रालय से जुड़े 2 अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में FIR की दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2023 17:45 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वत मामले में पौधा संरक्षण, भंडारण निदेशालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों ही अधिकारी कृषि मंत्रालय से जुड़े रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्वत मामले में सीबीआई ने दो अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की दर्जदोनों ने ही माल को विदेश भेजने के लिए रिश्वत की मांंग की थाऐसा न करने पर पीड़ित को धमकी दी थी

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रिश्वत मामले में पौधा संरक्षण, भंडारण निदेशालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों ही अधिकारी कृषि मंत्रालय से जुड़े रहे हैं। साल 2022 में विदेश को माल भेजने के लिए अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। 

एफआईआर में आरोपियों के नाम संजय आर्या, ज्वाइंट डायरेक्टर (प्लांट पैथेलॉजी), पौध संरक्षण, संगरोध और भंडारण में निदेशक के पद पर तैनात थे, जो फरीदाबाद से आते हैं। वहीं, पदम सिंह पौधा संरक्षण अधिकारी हैं, जो विशाखापट्टनम से ताल्लुक रखते हैं।  

एफआईआर में राजेश आचार्य ने आरोप लगाया है कि निर्यातकों से पदम सिंह ने रिश्वत की मांग की थी और धमकी दी थी कि वो उनके व्यापार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर उनका हिस्सा उन तक नहीं पहुंचा। 

2022 में राजेश आचार्य ने संजय आर्या से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पदम सिंह विदेश में माल भेजने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। लेकिन, उस वक्त संजय ने शिकायत को स्वीकार करने से मना कर दिया था, जिससे माल भेजने में देरी हुई और नुकसान भी हुआ। राजेश की मानें तो संजय आर्य को मई और जून, 2022 में ईमेल के द्वारा इस मामले से अवगत कराते हुए बताया था कि पदम सिंह उनसे प्रमाण पत्र मांग रहे थे। 

राजेश ने ये भी शिकायत में बताया है कि उस समय संजय आर्या ने कहा था कि अभी तक इसके पीछे कोई भी तथ्य नहीं मिले हैं। इस कारण यह मामला उस समय बंद हो गया था। 

पौध संरक्षण, संगरोध और भंडारण निदेशालय भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में कृषि और किसान कल्याण विभाग के पौध संरक्षण प्रभाग की एक एजेंसी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos