लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के दफ्तरों और आवासीय परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी जारी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित सात परिसरों पर छापा

By विशाल कुमार | Updated: May 17, 2022 09:34 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एक मामले में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित कई शहरों में करीब सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच कथित विदेशी धन प्रेषण को लेकर नया मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्ति चिदंबरम के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और तमिलनाडु के शिवगंगई में सीबीआई की तलाशी जारी है।इन शहरों में करीब सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच कथित विदेशी धन प्रेषण को लेकर नया मामला दर्ज किया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और तमिलनाडु के शिवगंगई में कई आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ले रहा है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एक मामले में इन शहरों में करीब सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ 2010-14 के बीच कथित विदेशी धन प्रेषण को लेकर नया मामला दर्ज किया है।

कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कई मामलों में जांच की जा रही है, जिसमें आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी से संबंधित 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने से संबंधित है, जब उनके पिता वित्त मंत्री थे।

छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि मैंने गिनती भूल गया हूं, यह कितनी बार हुआ है? एक रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए।

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमपी चिदंबरमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’