लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया, आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 12, 2023 19:54 IST

समीर वानखेड़े के परिसरों पर आर्यन खान क्रूज केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा छापा मारा गया। आरोप है कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और अन्य ने आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार (12 मई) को बड़ी कार्रवाई कीएनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ थे समीर वानखेड़ेसमीर वानखेड़े के कार्यकाल के दौरान ही आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके परिसरों की तलाशी ली गई। दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर रेड की गई है। सीबीआई की टीम वानखेड़े की बहन, पिता और सास-ससुर के घर पर भी पहुंची हैं।

सीबीआई ने कहा कि आर्यन खान को दो अक्टूबर, 2021 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था और आर्यन खान को ‘क्लीन चिट’ दे दी थी। एनसीबी द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दावा किया था कि वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 स्थानों पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और अन्य ने आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को जानकारी मिली कि अधिकारी और उनके साथी ने 50 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर कथित तौर पर लिये थे। वानखेड़े आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय मुंबई में एनसीबी के प्रमुख थे। उन्हें पिछले साल मई में चेन्नई में करदाता सेवा महानिदेशालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

जिस क्रूज पर आर्यन पार्टी करने गए थे उस पर जब छापा मारा गया था तो उस समय वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के चीफ थे। क्रूज से अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में दो अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :Sameer Wankhedeशाहरुख़ खानआर्यन खानAryan KhanNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल