लाइव न्यूज़ :

डिप्टी सीएम सिसोदिया एवं अन्य अफसरों पर CBI छापे के बाद दिल्ली सरकार ने किया 12 IAS अफसरों का तबादला

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2022 12:12 IST

छापेमारी को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि सब जानते हैं कि ऊपर से सीबीआई को कंट्रोल करके दिल्ली के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश की जा रही है। हम लोग कट्टर ईमानदार लोग हैं। हम पिछले 7-8 साल से ईमानदारी से काम करते आ रहे हैं और ईमानदारी की राजनीति करते आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की। सीबीआई की छापेमारी के कुछ घंटों बाद ही शुक्रवार को दर्जनभर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।  सीबीआई का जितना केंद्र दुरुपयोग करना चाहे करे हमलोगों को कुछ बिगाड़ नहीं सकतेः सिसोदिया

नयी दिल्लीः दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की। सीबीआई की छापेमारी के कुछ घंटों बाद ही शुक्रवार को दर्जनभर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।  दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, जिनका स्थानांतरण किया गया है उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं जो 2007 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी हैं। 

 दिल्ली के उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में राय के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी। आदेश के मुताबिक, राय को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। 

उधर, सीबीआई की छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई घंटों की तलाशी के बाद एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया तथा उसने कुछ फाइल भी अपने कब्जे में ले लीं। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह सीबीआई की जांच तथा उसकी छापेमारी से भयभीत नहीं हैं। कई घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई के बाद सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुबह सीबीआई की टीम पहुंची और पूरे घर की तलाशी ली। मेरे परिवार और मैंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। उन्होंने मेरा कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। वे कुछ फाइल भी ले गए।’’ 

बकौल सिसोदिया- ''हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। सीबीआई को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है। सब जानते हैं कि ऊपर से सीबीआई को कंट्रोल करके दिल्ली के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश की जा रही है। हम लोग कट्टर ईमानदार लोग हैं। हम पिछले 7-8 साल से ईमानदारी से काम करते आ रहे हैं और ईमानदारी की राजनीति करते आए हैं।'' 

लाखों लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लाखों लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा- हमने बहुत ईमानदारी से काम करते हुए दिल्ली में स्कूल बनवाए। और लाखों बच्चों का भविष्य संवारा है। हमने ईमानदारी से अस्पताल बनवाए हैं। लाखों लोगों को इलाज मिला है। उन लाखों लोगों की दुआएं हैं। उन लाखों बच्चों और उनके माता-पिता की दुआएं हैं। सीबीआई का जितना केंद्र दुरुपयोग करना चाहे करे हमलोगों को कुछ बिगाड़ नहीं सकते। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील