लाइव न्यूज़ :

CBI प्रमुख की तलाश तेज, 1 फरवरी को आर.के. शुक्ला होंगे सेवानिवृत, राकेश अस्थाना और वाई.सी मोदी के दावे सबसे मजबूत

By हरीश गुप्ता | Updated: January 19, 2021 08:55 IST

सीबीआई प्रमुख आर.के. शुक्ला 1 फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि किसी नाम पर तत्काल सहमति नहीं बन पाने की दशा में उनके कार्यकाल को बढ़ाया भी जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई प्रमुख आर.के. शुक्ला 1 फरवरी को हो रहे हैं सेवानिवृत, 2019 में हुई थी पद पर नियुक्तिसीबीआई प्रमुख के लिए 12 नाम चर्चा में, राकेश अस्थाना और वाई.सी मोदी की सबसे ज्यादा चर्चाकेशव कुमार का भी नाम चर्चा में, वे इस समय गुजरात के एसीबी प्रमुख हैं

एक फरवरी को सेवानिवृत होने जा रहे सीबीआई प्रमुख आर.के. शुक्ला के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो चुकी है। पहली छंटाई में जो 12 नाम उभरकर सामने आए हैं, उनमें राकेश अस्थाना और डॉ. वाई. सी. मोदी के दावे मजबूत माने जा रहे हैं। अस्थाना इस समय डीजी बीएसएफ और एनसीबी हैं जबकि मोदी एनआईए के महानिदेशक हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई नामों पर चर्चा के बाद छंटाई करते हुए कार्मिक विभाग ने 12 लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। उल्लेखनीय है कि यह विभाग प्रधानमंत्री के अधीन काम करता है।

अस्थाना का ताल्लुक आईपीएस के गुजरात कैडर (1984) जबकि मोदी इसी वर्ष के असम-मेघालय कैडर के हैं। 2002 के गुजरात दंगों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय ने जो विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था, मोदी उसका हिस्सा थे। 

गहन जांच के बाद एसआईटी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी थी। 2015-17 के दौरान सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक रहने के बाद वाई.सी. मोदी 2017 से एनआईए के महानिदेशक पद पर हैं।

केशव कुमार का नाम भी है चर्चा में

सूची में मौजूद अन्य लोगों में से एक केशव कुमार इस वक्त गुजरात के एसीबी प्रमुख हैं। सीबीआई की फॉरेंसिक यूनिट में काम कर चुके केशव कुमार के नामों की और छंटाई के बाद भी अंतिम होड़ में बने रहने के आसार हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई प्रमुख का चयन एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस समिति में प्रधान न्यायाधीश (न्यायमूर्ति ए.एस.बोबडे) और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष (अधीर रंजन चौधरी) भी शामिल होते हैं।

साल 2019 में जब सीबीआई आलोक वर्मा और राकेश शर्मा के बीच झड़प से परेशानी में थी तब आर.के. शुक्ला की नियुक्ति ने सभी को चौंका दिया था। कार्मिक और प्रशासन विभाग के एक सूत्र के अनुसार किसी और नाम पर तत्काल सहमति नहीं बन पाने की दशा में शुक्ला के कार्यकाल में बढ़ोत्तरी की संभावना को भी नहीं नकारा जा सकता है। 

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप