लाइव न्यूज़ :

नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर तीन आरोपियों ने किया था गैंगरेप, CBI ने बंगाल सामूहिक बलात्कार मामले में दाखिल किया आरोप पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 07:41 IST

सीबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “ जांच में पता चला कि नाबालिग पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ तीन आरोपियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।”

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के तहत अप्रैल में 4 आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया थालड़की के माता पिता की शिकायत के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर पर उसका बलात्कार हुआ था

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखाली इलाके में इस साल की शुरुआत में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र पोस्को अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष दाखिल किया गया है।

सीबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “ जांच में पता चला कि नाबालिग पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ तीन आरोपियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।” जांच एजेंसी ने कहा कि यह भी आरोप है आरोपियों ने तुरंत पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उसने कहा कि आरोपियों ने नाबालिग के परिवार वालों को कथित रूप से धमकाया भी था।

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के तहत अप्रैल में चार आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लड़की के माता पिता की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के बेटे के घर पर जन्मदिन की दावत के दौरान बलात्कार किया गया था। 

टॅग्स :सीबीआईटीएमसीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos