लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग निर्देशक सहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, सात जून “द लंचबॉक्स” और “दुर्गामती” जैसी फिल्मों पर काम करने के लिए जानी जाने वाली कास्टिंग निर्देशक सहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। उनके सहयोगी और निर्देशक नीरज उधवानी ने यह जानकारी दी।

लतीफ की उम्र 40 के आसपास थी। निर्माता कंपनी ‘म्युटेंट फिल्म्स’ की सह संस्थापक लतीफ ने नेटफ्लिक्स की श्रृंखला “भाग बीनी भाग” पर भी काम किया था। उधवानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लतीफ की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद आठ दिन पहले उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, “कुछ संक्रमण था जिससे किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था। वह एंटीबायोटिक ले रही थीं और ठीक हो रही थीं लेकिन आज उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अचानक से सब खत्म हो गया।”

लतीफ ने कास्टिंग निर्देशक के तौर पर श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर बनी फिल्म “द मैन हू न्यू इन्फिनिटी” पर भी उल्लेखनीय काम किया था। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में भी काम किया था जिसमें “जीरो डार्क थर्टी” और “होमलैंड” शामिल है।

“होमलैंड” श्रृंखला में काम कर चुकी अभिनेत्री निमरत कौर ने ट्विटर पर लतीफ को श्रद्धांजलि दी। “द लंचबॉक्स” के निर्देशक रितेश बत्रा ने कौर का ट्वीट साझा किया और कहा कि लतीफ के निधन से वह स्तब्ध हैं। लतीफ के परिवार में उनके पति और माता पिता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह