लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में आंबेडकर की प्रतिमाएं टूटीः शहर में बवाल, सरकारी बसों पर पथराव, दोनों गुटों के 58 लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: August 26, 2019 17:01 IST

पुलिस ने इस झड़प के संबंध में दोनों गुटों के 58 लोगों को पकड़ा है। जांच जारी है और झड़प के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 750 से अधिक पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा बताया जा रहा है कि एक एसयूवी वाहन से एक दलित युवक घायल हो गया जिसके बाद हिंसा भड़क गई।आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की कई विपक्षी दलों ने निंदा की है।

तमिलनाडु के नागपत्तनम जिले में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की राजनीतिक नेताओं ने सोमवार को निंदा की और कहा कि घटना के पीछे ‘‘फासीवादी ताकतों’’ का हाथ है।

नागपत्तनम जिले के वेदरनयम में सोमवार को शांति रही। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाने के लिए तेजी से काम किया। कोयंबटूर में दो सरकारी बसों पर पथराव किया गया। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे किसी उग्रपंथी संगठन का हाथ है।

रविवार को वेदरनयम में हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए थे और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान आंबेडकर की एक प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं हालात को काबू में करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया।

पुलिस ने इस झड़प के संबंध में दोनों गुटों के 58 लोगों को पकड़ा है। जांच जारी है और झड़प के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 750 से अधिक पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि एक एसयूवी वाहन से एक दलित युवक घायल हो गया जिसके बाद हिंसा भड़क गई। आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की कई विपक्षी दलों ने निंदा की है। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा, ‘‘फासीवादी ताकतों ने लोकतांत्रिक राजनीति का नकाब ओढ़कर जहर के बीज बोए हैं जिसके परिणामस्वरूप पेरियार और आंबेडकर की प्रतिमाएं टूटी हैं।’’

पूर्व में तर्कवादी नेता ईवीआर पेरियार की प्रतिमाओं को भी राज्य के कुछ स्थानों पर क्षति पहुंचाई जा चुकी है। स्टालिन ने इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए ‘‘दंगाइयों’’ की पहचान करने की मांग की। एमडीएमके संस्थापक एवं राज्यसभा सदस्य वाइको, माकपा के प्रदेश सचिव के. बालाकृष्णन और भाकपा के प्रदेश सचिव आर मुतारसरण ने भी आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस बीच एक संबंधित घटना में कोयंबटूर में पथराव में दो बसें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि इसी तरह मेट्टुपालयम रोड पर नए बस अड्डे में खड़ी बस पर पथराव की एक और सूचना सामने आई है जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। इन दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बताया कि वे तमिल पुलिगल पार्टी पर नजर रखे हुए है। 

टॅग्स :तमिलनाडुबी आर अंबेडकरडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी