लाइव न्यूज़ :

Cash for Query Case: खत्म नहीं हो रही महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, टीएमसी सासंद के खिलाफ जांच के लिए लोकपाल के पास पहुंचे निशिकांत दुबे

By अंजली चौहान | Updated: October 22, 2023 06:53 IST

निशिकांत दुबे ने पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक "जांच समिति" गठित करने का आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल के पास पहुंचे कैश फॉर क्वेरी का मामला गरमाता ही जा रहा महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ आरोपों को झूठा बताया है

Cash for Query Case: टीएमसी सासंद महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरी मामले में फंसती हुई नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ लगे रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लोकपाल के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं। भाजपा सांसद दुबे ने भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था के लोकपाल से अपनी शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है। 

शनिवार को दुबे ने कहा, "आज लोकपाल के पास शिकायत दर्ज कराई। केवल लोकपाल ही सांसदों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार को देखता है, सीबीआई इसका माध्यम है।"

दरअसल, निशिकांत दुबे ने पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने का आग्रह किया था। उन्होंने उन्हें सदन से तत्काल निलंबित करने की भी मांग की।

सभापति को लिखे अपने पत्र में, दुबे ने कहा कि मोइत्रा ने हाल तक संसद में जो 61 प्रश्न पूछे थे, उनमें से 50 अडानी समूह पर केंद्रित थे। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रश्न पूछकर एक व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के व्यावसायिक हितों को हासिल करने और उनकी रक्षा करने के लिए महुआ मोइत्रा द्वारा रची गई आपराधिक साजिश के बारे में कोई संदेह नहीं है, जो 12 दिसंबर के 'कैश फॉर क्वेरी' प्रकरण की याद दिलाता है।

दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई के पत्र का हवाला देते हुए दावा किया था कि उनके पास "अकाट्य" सबूत हैं कि मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच रिश्वत का आदान-प्रदान हुआ था।

इसके जवाब में मोइत्रा ने निशिकांत दुबे और जय अनंत देहाद्राई को कानूनी नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि यह आरोप लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी लाभ स्वीकार किया, अपमानजनक, झूठे, आधारहीन और सबूतों के एक टुकड़े से भी समर्थित नहीं हैं। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राBJPटीएमसीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?