लाइव न्यूज़ :

केरल के पत्रकार, तीन अन्य की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश को स्थानांतरित

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:36 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 24 दिसंबर केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की सुनवाई अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम करेंगे, क्योंकि यहां की एक अदालत ने व्यवस्था दी कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मामले की सुनवाई करने तथा आरोपियों के रिमांड संबंधी आदेश देने में सक्षम प्राधिकार नहीं हैं।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्रा द्वारा इस सप्ताह के शुरू में दिए गए आदेश में कहा गया है, ‘‘मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मथुरा तत्काल सभी रिकॉर्ड, रिमांड दस्तावेज, इत्यादि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम को स्थानांतरित करना सुनिश्चित करेंगे।’’

मिश्रा ने कहा कि मामले में आगे की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत में जारी रहेगी।

पत्रकार कप्पन और तीन अन्य को मथुरा पुलिस ने पांच अक्टूबर को उस समय गिरफ्तार किया था जब वे हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। इस लड़की की बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधों के आरोप में कप्पन, अतीक उर रहमान, आलम और मसूद को भारतीय दंड संहिता तथा गैर कानूनी (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया गया था।

मामले में शुरुआती जांच मथुरा पुलिस की अपराध शाखा ने की थी, लेकिन बाद में जांच उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को सौंप दी गई थी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के अनुसार इस तरह के मामलों में सत्र न्यायाधीश की अदालत के सिवाय कोई अन्य अदालत सुनवाई नहीं कर सकती।

यह आदेश पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ), गौतम बुद्ध नगर के उस आवेदन पर पारित किया गया जिसमें मामले को सत्र न्यायाधीश को स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया था।

बचाव पक्ष के वकील मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने रिमांड पर सुनवाई के दौरान मामले को उठाया था, लेकिन इसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा कि अतीक उर रहमान तथा अन्य की ‘‘अवैध हिरासत’’ के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता