लाइव न्यूज़ :

एनआईटी श्रीनगर के छात्र पर केस दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2023 15:42 IST

बुधवार को कहा कि एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) श्रीनगर के एक छात्र के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। उसके विरुद्ध संवेदनशील कंटेट सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है, जिससे बताया जा रहा है कि धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNIT श्रीनगर के एक छात्र के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज की हैछात्र के विरुद्ध संवेदनशील कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप हैश्रीनगर पुलिस के मुताबिक, इससे कंटेंट धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं,

श्रीनगर: स्थानीय पुलिस ने बुधवार को कहा कि एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) श्रीनगर के एक छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसके विरुद्ध संवेदनशील कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है, जिससे बताया जा रहा है कि धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

एनआईटी प्राधिकरण ने बताया कि एक केस फाइल हुआ है, जिसकी एफआईआर नंबर 156/23 है, इसमें छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 295 ए, 153 ए और 153 के अनुसार मामला दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ यह केस नीजीन पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह खबर ग्रेटर कश्मीर के अनुसार है। 

कॉलेज के प्रवक्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग केस से जुड़ीं अफवाहों और गलत जानकारी से बचें। उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा शुरू किए गए झूठे प्रचार का शिकार न होने के महत्व पर जोर दिया और चेतावनी दी कि उत्तेजक कृत्यों या उकसावे में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया है जब एनआईटी श्रीनगर कॉलेज में घटित हुए वाक्ये बाद चारों तरफ तनाव पैदा हो गया है। मंगलवार को संस्थान में पढ़ रहे छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। इसमें यह मांग की गई कि जो यहां का छात्र नहीं और जिसने ये वीडियो अपलोड किया है उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

टॅग्स :NIT SrinagarSrinagarKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतJammu-Kashmir: घाटी में आंतकियों को पकड़ने के लिए अब घने जंगलों और पहाड़ों में काल बनेगे जवान, DGP का दावा

कारोबारश्रीनगरः एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च को पर्यटकों के लिए खुलेगा, 70-75 तरह के 1.8 मिलियन ट्यूलिप के पौधे

भारतKashmir Protests: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उबाल, स्थिति को काबू करने के लिए कफ्यू जैसी पाबंदियां लागू

कारोबारएलओसी से सटी गुरेज वैली में बढ़ने लगे हैं टूरिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया