लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 09:45 IST

Open in App

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील और 24 अन्य के खिलाफ यहां स्वतंत्रता दिवस पर संभागीय आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कथित तौर पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, जलील और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और औरंगाबाद में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए काले झंडे लहराए। अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने फेस मास्क पहनने जैसे मानदंडों का पालन नहीं किया। शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सिटी चौक थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?