लाइव न्यूज़ :

पीएफआई सदस्यों के खिलाफ देशद्रोह जैसे अति गंभीर आरोपों का मामला लखनऊ स्थानांतरित

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:38 IST

Open in App

मथुरा, 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की एक अदालत में पापुलर फ्रण्ट आफ इण्डिया (पीएफआई) के आठ सदस्यों के खिलाफ देशद्रोह, साम्प्रदायिक दंगा भड़काने का प्रयास करने तथा गैरकानूनी गतिविधि निषेध अधिनियम जैसे संगीन मामलों में चल रहे मुकदमें को लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है । अब इस मामले की सुनवाई वहीं की जाएगी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात जनवरी की तिथि निर्धारित की है ।

आरोपियों के अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अदालत के इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

गौरतलब है कि एक पोर्टल के लिए काम करने वाले पत्रकार कप्पन सिद्दीकी सहित आठ लोगों को पुलिस ने गतवर्ष पांच अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस के रास्ते हाथरस जाते समय मांट टोल प्लाजा पर हाथरस में दंगा भड़काने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था । बाद में इन सभी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और देशद्रोह का आरोप भी लगा दिया गया ।

यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) मथुरा की अदालत से विशेष न्यायाधीश एनआईए, एएसजे लखनऊ को स्थानांतरित किये जाने का आदेश न्यायालय ने हाल ही में पारित किया है ।

मामले में सरकार की ओर से जांचकर्ता विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अपने प्रार्थना पत्र में न्यायालय को अवगत कराया कि 20 अप्रैल 2021 की राजाज्ञा से सरकार ने एनआईए एक्ट की धारा 22 के तहत शक्तियों का प्रयोग कर विशेष न्यायालय का गठन कर दिया है, इसलिए मामले को उस न्यायालय में भेज दिया जाए ।

मंगलवार को हुई सुनवाई में न्यायाधीश ने एसटीएफ की प्रार्थना पर सुनवाई स्थानांतरित करने का आदेश पारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे