लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला आया सामने, छात्रावास से 10 छात्र निकाले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2023 18:04 IST

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि एमबीबीएस के दूसरे साल के छात्रावास में कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। आरोपी 10 वरिष्ठ छात्रों को छह माह के लिए छात्रावास से बाहर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आयाछात्रावास से 10 आरोपी छात्रों को निकाल दिया गया हैहल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में लगातार रैगिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद  छात्रावास से 10 आरोपी छात्रों को निकाल दिया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि एमबीबीएस के दूसरे साल के छात्रावास में कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। आरोपी 10 वरिष्ठ छात्रों को छह माह के लिए छात्रावास से बाहर किया गया है और उन्हें एक सप्ताह के लिए कक्षा में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन पर 25-25 हजार रु का जुर्माना भी लगाया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि गार्ड ने हंगामा होने की सूचना दी जिसके बाद घटना का पता चला। उन्होंने कहा कि सब स्थितियों को देखते हुए पहले अनुशासन समिति और बाद में ‘एंटी रैगिंग कमेटी’ की बैठक बुलाई गई। डॉ जोशी ने कहा कि वार्डन से छात्रों के आचरण की रिपोर्ट ली जा रही है और सभी परिस्थितियों पर गौर करने के बाद ही आरोपी छात्रों को परीक्षा का प्रवेश पत्र दिया जाएगा।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में लगातार रैगिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस साल मार्च में भी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक मामला सामने आया था जिस पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रशासन ने तीन आरोपी छात्रों को छह माह के लिए छात्रावास से निकालते हुए उन पर 25-25 हजार रु का जुर्माना लगाया था । दिसंबर 2022 में हुई रैगिंग की घटना में भी 42 वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। 

भारत में रैगिंग के खिलाफ कानून होने के बावजूद कॉलेजों में रैगिंग करना कम नहीं हो रहा है। कभी हंसी मजाक तो कभी बात-बात में ही रैंगिंग की जा रही है। भारत में रैगिंग के खिलाफ सख्त कानून है। ऐसे में अगर कोई भी स्टूडेंट रैगिंग करता है तो उसे जेल जाना पड़ सकता है और उसे जुर्माना भी देना पड़ता है। भारत में रैगिंग लॉ 'प्रिवेंशन ऑफ रैगिंग एक्ट 1997' और इसके अमेंडमेंट्स के अंतर्गत आता है. साल 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने विश्व जागृति मिशन के तहत इस कानून को डिफाइन किया था। 

टॅग्स :Medical Collegeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है