लाइव न्यूज़ :

नोएडा में किशोर को बंधक बना कर कुकर्म करने का मामला

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:13 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में रहने वाले एक किशोर को पांच लोगों ने कथित रूप से अगवा कर उसे 14 दिन तक उसे बंधक बनाया तथा उसके साथ कुकर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेवर के थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को 5 लोगों ने 14 अगस्त को कथित रूप से अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक कथित रूप से कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जेवर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विकास, रिजवान, प्रेमपाल, राहुल, व सुदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोर का डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है और उसमें यह बात सामने आई है, कि उसके साथ आरोपियों ने लगातार कुकर्म किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया, और जब होश आया तो वह आगरा में था। उन्होंने पीड़ित के हवाले से बताया कि उसे बंधक बनाया हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसे 14 दिन तक खाने के लिए कुछ नहीं दिया, और कुकर्म करते रहे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी केवल बेहोश करने के लिए उसे दूध पिलाते थे और जब उसे होश आता वह बिना कपड़ों के होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल